मोरवार एक छोटा सा गांव है जो दरभंगा जिले से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है और यह रोसेरा से 21 किमी. की दूरी पर स्थित है। कोई भी पर्यटक यहां आकर चिलवारा चौर झील की सुंदरता पर मंत्रमुग्ध हो सकता है और यहां के पानी में खिलने वाले कमल के फूलों को निहार सकता है।
यहां खिलने वाले कमलों पर निगाह ठहर जाती है। यहां चलने वाली नावों पर बैठकर, मछली का शिकार भी किया जा सकता है। इस गांव में चार बड़े तालाब है। मोरवारा में अन्य पर्यटन स्थल, शिवमंदिर, सत्संग भवन, हनुमान मंदिर और मोरवारा चौक है। कायस्थ समुदाय यहां आकर चित्रगुप्त भगवान की पूजा करते है, यह पूजा यहां बड़े रूप में की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications