Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » साँची » आकर्षण » साँची स्तूप

साँची स्तूप, साँची

12

साँची स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो भोपाल शहर से लगभग 46 किमी दूर मध्यप्रदेश के साँची गाँव में स्थित है। यहाँ तीन स्तूप हैं और ये देश के सर्वाधिक संरक्षित स्तूपों में से एक हैं। पहले साँची स्तूप का निर्माण तीसरी शताब्दी में हुआ था। इसकी उंचाई लगभग 16.4 मीटर है और इसका व्यास 36.5 मीटर है।

दूसरे स्तूप का निर्माण दूसरी शताब्दी में हुआ था और यह एक कृत्रिम मंच के ऊपर एक पहाड़ी की सीमा पर स्थित है। तीसरा साँची स्तूप पहले साँची स्तूप के पास स्थित है और इसमें अर्धवृत्ताकार गुंबद के ऊपर एक मुकुट है जिसे एक बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। साँची के सभी तीन स्तूप विश्व विरासत स्थल (वर्ल्ड हेरिटेज साईट) के रूप में माने जाते हैं और वर्तमान में यूनेस्को के अंतर्गत आते हैं।

सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी तीन स्तूप आम जनता के लिए खुले रहते हैं। ये बात सच है कि इन तीनों स्तूपों को विश्व की सबसे पुरानी पत्थर की संरचनाएं माना जाता है। तीनों स्तूपों में पर्यटकों के लिए गाइड भी उपलब्ध हैं और आप यहाँ फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Jul,Thu
Return On
31 Jul,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Jul,Thu
Check Out
31 Jul,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Jul,Thu
Return On
31 Jul,Fri