नर्मदा नदी पर बनाया गया सरदार सरोवर बाँध नदी के मुहाने से 1163 किमी की दूरी पर है। इस बाँध की आधारशिला जवाहरलाल नेहरू ने 1961 में रखी थी पर निर्माण का कार्य अंततः 1979 में शुरू किया गया। बाँध के रिसेप्शन में गाइडेड पर्यटन की सुविधा उपलब्ध है जिसमें एक नक्शा भी है जिसमें भम्रण के लिए सभी छः दर्शनीय स्थलों का विवरण प्रदान किया गया है। ये स्थल हैं - एक उद्यान, नींव का पत्थर, नौका विहार के लिए एक झील, पहली लॉक गेट और प्रकृति शिविरों में भाग लेने आए छात्रों के लिए एक ट्रैकिंग पॉइंट।
सरदार सरोवर बाँध की ऊँचाई 128 मीटर है जो अभी तक बढ़ रही है। यह नर्मदा नदी के तट पर बना सबसे बड़ा बाँध है जो नर्मदा के अनजाने जल स्रोतों का उपयोग करके लोगों और पर्यावरण के विकास के लिए बनाया गया है। यह बाँध पूरे गुजरात को पीने का पानी, सिंचाई के लिए पानी और पन बिजली प्रदान करने में मदद करता है।
केवड़िया इस बाँध का करीबी शहर है। कर्मचारियों की कॉलोनी के रूप में बनाया गया यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और उपलब्ध अन्य पर्यटन सुविधाओं के कारण, धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाता जा रहा है। इस पवित्र नदी, नर्मदा से जुड़े धार्मिक स्थल जैसे चांदोद, कबीरवड और कुछ शिव मंदिर भी अच्छे दर्शनीय स्थल हैं।
सरदार सरोवर बाँध से संबंधित विवाद
नर्मदा घाटी परियोजना के तहत बना यह बाँध सबसे बड़े बाँध के रूप में लोकप्रिय होने के साथ-साथ अपने साथ जुड़े विवादों के लिए भी जाना जाता है। यद्यपि विश्व बैंक इस परियोजना का शुरुआती पूंजी दाता था पर 1994 में उसने हाथ खींच लिए। यह बाँध 1980 के दशक के आखिर से ही विवादों का केंद्र रहा है। बाँध की ऊँचाई भी राज्य सरकार के अनुमोदन से, प्रसिद्ध विरोध आन्दोलन के बावजूद कई बार बढ़ाई गई है।
सौर ऊर्जा का उत्पादन
गुजरात की राज्य सरकार भी सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए नर्मदा की नहरों में सौर पैनल स्थापित करने की योजना बना रही है जिसका उपयोग गुजरात के ग्रामीणों के द्वारा भी किया जा सकता है। इससे अनमोल जल संसाधनों के वाष्पीकरण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
सरदार सरोवर के आसपास के पर्यटन स्थल
यहाँ बाँध के रिसेप्शन में गाइडेड पर्यटन की सुविधा उपलब्ध है जिसमें एक नक्शा भी है जिसमें भम्रण के लिए सभी छः दर्शनीय स्थलों का विवरण प्रदान किया गया है। ये स्थल हैं - एक उद्यान, आधारशिला, नौका विहार के लिए एक झील, पहली लॉक गेट और प्रकृति शिविरों में भाग लेने आए छात्रों के लिए एक ट्रैकिंग पॉइंट। सरदार सरोवर बाँध की ऊँचाई 128 मीटर है जो अभी तक बढ़ रही है।
अन्य आकर्षणों से बाँध की निकटता
भरूच और राजपिपला जैसे एतिहासिक शहर सरदार सरोवर बाँध के काफी बारीब हैं। नर्मदा जिले के चारों ओर यात्रा करने के लिए रतनमहल स्लॉथ बियर अभ्यारण्य, देडियापाड़ा रेंज जिसमें शूलपाणेश्वर वन्यजीव अभ्यारण्य, विशाल खाड़ी पर्यावरणीय शिविरस्थल, सामोत-मालसामोत पर्यावरणीय शिविरस्थल सगई-मालसामोत पर्यावरणीय शिविरस्थल, झरवानी पर्यावरणीय शिविरस्थल और कनजेता पर्यावरण शिविरस्थल जैसे कुछ प्राकृतिक पारिस्थितिकीय तंत्र भी शामिल हैं।
सरदार सरोवर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय
बाँध की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के शुरुआत में अक्टूबर और नवंबर के महीनों के दौरान होता है जब मौसम सुहावना होता है।
सरदार सरोवर बाँध तक कैसे पहुंचे
यहाँ तक हवाई, सड़क और रेल मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications