मुख्य शहर से लगभग 9 किलोमीटर दूर दो पर्वत श्रृंखलाओं, अरावली व विंध्य पहाड़ियों के मध्य स्थित सवाई मान सिंह अभयारण्य, सवाई माधोपुर के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है। अभयारण्य विविध जीवन रूपों तथा पौधे और पशु जीवन की कई दुर्लभ प्रजातियों की उपस्थिति पर गर्व महसूस करता है।
सवाई मान सिंह अभयारण्य में सिरस, जामुन खेजड़ा, अमलतास, कदम्ब, गोया खैर, चीचड़ा,रोंझ, तेंदू, घनेरी, खिरनी और सैंथा, सालर और कठपडी जैसे पेड़ों की उपस्थिति से हरित सम्पदा स्पष्ट होती है। वन्य जीवन की बहुतायत के अलावा, अभयारण्य में जीव विविधता भी वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।
अभ्यारण्य में चीता जैसी बिल्ली,जंगली बिल्लियों से लेकर अन्य पशु प्रजातियां जैसे चिंकारा, नील गाय, जंगली सुअर, चीतल, सियार, खरगोश, लकड़बग्घा और सांभर मौजूद हैं। लोकप्रिय पक्षी किस्मों में यहां बटेर मिनिवेट, गिद्ध, फ्लाईकेचर, ग्राउस, मोर, ओरिओल्स, तोता, गौरैयों और स्टोन कर्ल्यू शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications