बगर राजस्थान के शेखावाटी प्रांत का छोटा सा शहर है जो अपनी चित्रित हवेलियों के लिए लोकप्रिय है। इन में से ज्यादातर हवेलियों का निर्माण 20वी सदी में शेखावाटी प्रांत के मारवाड़ी व्यापारियों ने किया था। इन हवेलियों पर बनाये गए चित्रों में कहीं कहीं खरे सोने का इस्तेमाल हुआ है।
रुन्ग्तास और पिरामल मखारिया हवेली यहाँ कि दो प्रमुख आकर्षक हवेलियाँ हैं, जो आज हेरिटेज होटल में परिवर्तित हो गई है। इनके अलावा फतेहसागर वाटर टैंक, मिया साहिब की दरगह और वाइट गेट बगर के प्रचलित पर्यटक स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications