राजस्थान के झुंझुनू जिले के शेखावाटी प्रांत के मध्य में स्थित दुन्द्लोद एक छोटा सा शहर है। यह भी अपनी हवेलियों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। 16 वी सदी में बना दुन्द्लोद किला जिसका निर्माण राजा रावल ने किया था यहाँ का मुख्य आकर्षण है।
अब यह किला हेरिटेज होटल में परिवर्तित हो गया है। इनके अलावा सत्यनारायण मंदिर, छोकानी, दीवाने ए खास, लडिया और सर्फ़ हवेली, जगथै और गोयनका हवेली दुन्द्लोद के प्रमुख आकर्षक स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications