राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित मुकुंदगढ़ शहर की स्थापना 18 वी सदी में राजा मुकुंद सिंह ने कि थी। यहाँ की हवेलियाँ अपने दीवान खाने और दीवारों पर कि गई भिन्न भिन्न तरह की चित्रकारीता के लिए प्रसिद्ध है। इन हवेलियों के दीवान खानों में आप को 17 वी और 18 सदी कि पारिवारिक तस्वीरें, लकड़ी का फर्नीचर और दीवारों पर टंगी कई चीजें देखने मिलेंगी। हवेली की छत्रियों पर बने परिवारवालों के चित्र बहुत सुन्दर है।
यहाँ के बहुत सारे मंदिर भगवन कृष्णा को समर्पित है, जिन में से विष्णु गोपाल मंदिर और गोपी नाथ मंदिर प्रमुख है। विलियम हवेली, घुवाले वोलों की हवेली, गंगा बक्स सर्फ हवेली और राजकुमार गनेरीवाला कला केंद्र यहाँ के अन्य भ्रमणिक स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications