Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » शिलांग » आकर्षण » एलिफेंट फॉल (हाथी झरना)

एलिफेंट फॉल (हाथी झरना), शिलांग

7

शहर से 8 किमी दूर स्थित एलिफेंट फॉल शिलांग का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। यहां जाने के क्रम में खूबसूरत सड़कों का नजारा देख कर आप मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकेंगे। इस झरने का स्थानीय नाम ‘का कशैद लाई पातेंग खोहस्यू’ है, जिसका अर्थ होता है- तीन चरणों में पानी का गिरना।

अंग्रेजों इस झरने का नाम एलिफेंट फॉल दिया, क्योंकि यहां का एक चट्टान हाथी से काफी मिलता-जुलता था। 1897 में इस क्षेत्र में आए भयानक भूकंप से इस चट्टान का कुछ भाग नष्ट हो गया था। इस झरने में काले चट्टान के ऊपर से दुधिया पानी बहता है, जो कि इसकी खासियत भी है।

एलिफेंट फॉल शिलांग की जैव विविधता का हॉट स्पॉट भी है। यहां आप पौधों की कई प्रजातियां देख सकते हैं, जिनमें से कुछ तो सिर्फ इसी क्षेत्र में पाए जाते हैं। यहां आपको कई स्थानीय दुकानें भी मिल जाएंगी, जिन्हें महिलाएं चलाती हैं। इन दुकानों में आपको राज्य और इस क्षेत्र के कुछ बेहद उत्कृष्ट हैंडीक्राफ्ट मिल जाएंगे। इसके अलावा एलिफेंट फॉल ट्रेकिंग के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। एक और बात, अगर आप यहां जाएं तो स्थानीय परिधान को पहन कर फोटो खिंचवाना न भूलें।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue