Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » शिवपुरी » आकर्षण » शिवपुरी जिला संग्रहालय

शिवपुरी जिला संग्रहालय, शिवपुरी

23

शिवपुरी जिला संग्रहालय, शिवपुरी के इतिहास को संग्रहित करने में सक्षम स्‍थल है जहां इतिहास के कई अवशेषों को संरक्षित किया गया है। शिवपुरी का ऐतिहासिक महत्‍व यहां स्थित कई स्‍मारकों, मंदिरों और खंडहरों के कारण है वहीं इस संग्रहालय में इन सभी स्‍थलों के बारे में और उनसे जुड़ी कई सामग्रियों को सहेज कर रखा गया है।

शिवपुरी का उल्‍लेख हिंदू धर्म के पुराणों में मिलता है और यह शहर धार्मिक और ऐतिहा‍िसक कारणों से काफी महत्‍वपूर्ण रहा है। यहां स्थित तात्‍या टोपे स्‍मारक, 6 वीं और 7 वीं सदी में बने मंदिर आदि इस शहर की ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक छवि को बरकरार रखते है और इसके महत्‍व की गवाही देते है।

शिवपुरी जिला संग्रहालय एक बड़ा पुरातात्विक संग्रहालय है जो हजारों साल पुराना नहीं है लेकिन कई वर्षो की शिवपुरी की सम्‍पत्ति को सहेज कर रखे हुए है। यहां एक पुस्‍तकालय भी है जहां पर्यटक अपनी पसंद के हिसाब से पुस्‍तक का चयन करके पढ़ सकते है।

संग्रहालय का यह भाग शैक्षिक पहलू के उद्देश्‍य से बनाया गया है। इस संग्रहालय में पेंटिग्‍स, मूर्तियां और सिक्‍कों का काफी बड़ा कलेक्‍शन रखा हुआ है जहां मुगल और राजपूत काल के कई सामान भी रखे हुए है। यहां रखे सामान पूर्व काल यानि इतिहास के पन्‍नों से लोगों को मनोरंजन करते है।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Aug,Wed
Check Out
20 Aug,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu