तारा देवी मंदिर, शिमला से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित है। देवी तारा को समर्पित यह मंदिर, तारा पर्वत या पहाड़ पर बना हुआ है। तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए भी हिंदू धर्म की देवी तारा का काफी महत्व है जिन्हे देवी दुर्गा की नौ बहनों में से एक बहन माना जाता है।
यह मंदिर लगभग 250 साल पुराना है जिसकी स्थापना पश्चिम बंगाल के राजा सेन वंश ने करवाई थी। मंदिर में देवी की प्रतिमा लकड़ी की बनी हुई है। शरद नवरात्रि को यहां विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications