सिबसागर झील के किनारे पर स्थित भगवान शिव को समर्पित शिवडोल सबसे ऊंचा मंदिर है। इसका निर्माण 1734 में अहोम राजा स्वर्गदेव सिबा सिंह की रानी ने करवाया था। सतह से 195 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को भारत सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है।
मंदिर की चोटी पर 8 फीट ऊंचा सुनहरा गुंबद है, जो कि अहोम शासक के शानदार शिल्पकारिता को प्रदर्शित करता है। यहां हर साल शिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मंदिर परिसर में एक बहुत बड़े मेले का आयोजन भी किया जाता है। शिवडोल के अलावा देवीडोल और विष्णुडोल इस स्थान के पर्यटन को और भी समृद्ध बना देते हैं। मंदिर परिसर के पास आप लोहे से बने प्रचीन तोप भी देख सकते हैं। इसे अहोम राजा की निशानी के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।



Click it and Unblock the Notifications