अगर आप अहोम वंश के पन्नों के माध्यम से असम के अतीत के बारे में पता करना चाहते हैं तो आप ताई अहोम संग्रहालय अवश्य आएं यहाँ के इतिहास के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं है। इस संग्रहालय में आप अहोम लोगों के इतिहास, संस्कृति और अहोम वंश के शासन के दौरान लोगों के दैनिक जीवन को बहुत करीब से देख सकते हैं। यह स्थान शिवसागर टैंक के पश्चिमी तट पर शहर के बीचों बीच स्थित है।
इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1972 में की गयी और इसी दौरान इसे आगंतुकों के लिए खोला गया था। यह कला, कलाकृतियों और 13 वीं और 18 वीं सदी के बीच इस देश पर शासन करने वाले अहोम वंश के आभूषणों का सबसे बड़ा संग्रह देखने को मिलेगा।
संग्रहालय के प्रमुख आकर्षण में प्राचीन पांडुलिपियों, कपड़े और लकड़ी, धातु, बेंत, तलवारें, ढाल , थाली और बांस की वस्तुएं शामिल हैं। इस संग्रहालय का निर्माण असम सरकार के अथक प्रयासों के बाद किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications