भीड़भाड़ के पास होने पर भी सिंक्वेरिम में बहुत शांति है जो गोवा आने वालों को यहाँ के पार्टी ज़ोन ओर बीचों के शोर से दूर रहने में सहायता करती है। सिंक्वेरिम बीच, राजधानी पणजी से 13कि.मी. और उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध पार्टी ज़ोन, कैंडोलिम बीच से कुछ ही दूरी पर है। यहाँ पहुँचना बहुत आसान है।
यह बीच बहुत शांत है जहाँ बहुत ही सीमित वॉटर स्पोर्टस हैं, ज़्यादा एजेंट आपको परेशान नहीं करते और अद्भुत नज़ारें देखने को मिलते हैं। पिकनिक के लिए आप यहाँ से 2कि.मी. दूर अरवलम झरने पर जा सकते हैं। 50मी. ऊँचे अरवलम झरने से पर्वतों का निर्मल पानी गिरता है। धार्मिक यात्रियों के लिए यह झरना रुद्रेश्वर मंदिर के पास है। यहाँ आने पर आप पास ही में स्थित अरवलम गुफाएँ भी देख सकते हैं जो बहुत लंबी नहीं हैं।
एक बार फिर सिंक्वेरिम की बात करें तो इस बीच पर बहुत सारी शैक हैं जिनमें से अधिकतर पर सस्ती शराब और गोवा का लज़ीज़ खाना मिलता है।
कैंडोलिम से सिंक्वेरिम पहुँचना बहुत आसान है जहाँ टैक्सी और रिक्षा उपलब्ध रहते हैं। पणजी से आप उत्तर दिशा की ओर जाने वाली बस या टैक्सी ले सकते हैं। आप पणजी से किराए पर बाइक लेकर भी सिंक्वेरिम और आसपास के तटों जैसे कैंडोलिम, अंजुना, बागा और कैलेंग्यूट तक जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications