किआरीघाट एक सुंदर स्थान है जो सोलन जिले से 19 किलोमीटर की दूरी पर शिमला से चंडीगढ़ के रास्ते पर स्थित है। कभी डाक बंगले के रूप में प्रसिद्द यह स्थान वर्तमान में पर्यटकों के लिये रुकने की जगह के लिये प्रसिद्द है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग निगम (एच पी टी डी सी ) अब यहाँ एक किफायती होटल चलाता है जो एप्पल कार्ट इन के नाम से जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications