चांद बावड़ी को 1557 ई. में अली आदिल शाह ने बनवाया था। आदिल शाह ने अपनी बेगम के नाम पर ही इस बावड़ी का नाम रखा था। इस बावड़ी में एक बहुत बड़ा टैंक बनवाया गया है जिससे उस दौरान, पूरे बीजापुर को पानी की सप्लाई की जाती थी।
कहा जाता है कि विजयनगर के साम्राज्य का पतन होने के बाद लोगों ने बीजापुर में शरण लेनी शुरू कर दी, लोगों के आ जाने से बीजापुर में पानी की किल्लत हो गई उस दौरान आदिल शाह ने इस टैंक का निर्माणकरवाया और सारी जनता को पानी की त्रासदी से मुक्त किया। इस टैंक के आसपास एक सुंदर सा क्षेत्र भी बनवाया गया था जिसका उपयोग शाही परिवार द्वारा पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाता था।



Click it and Unblock the Notifications