प्रकृति प्रेमी देर न करते हुए फटाफट मोती बाग झील जाएं। यहां आपको सफेद और गुलाबी कमल से भरा हुआ कमबर तालाब मिलेगा जो बेहद सुंदर लगता है। इस जगह को देखने वाला हर शख्स इसे स्वर्ग का टुकड़ा कहता है। स्थानीय लोग इसे कम्बर तलाव भी कहते है। यहां एक सेंटर है जहां से कई प्रकार की सुंदर चिडियों को देखा जा सकता है।
प्रकृति प्रेमी और पक्षी प्रेमी दोनों ही इस जगह आना पसंद करते है। यहां के कमल से भरे टैंक की सफाई हर साल की जाती है ताकि हमेशा सुंदर फूलों से तालाब भरा रहें।



Click it and Unblock the Notifications