सोलापुर में सिद्धेश्वर मंदिर झील से घिरा एक रमणीय स्थल है। यहां भगवान श्री मल्लिकार्जुन, श्री सिद्धरामेश्वर, श्री शैलम, भगवान शिव और भगवान विष्णु की मूर्ति लगी हुई है। यह शहर के सबसे खुबसूरत और रमणीय स्थलों में से एक है। इस मंदिर में जाने के लिए झील में तीन फाटक है जिनसे आप मंदिर में प्रवेश कर सकते है।
मंदिर के पास ही एक हरा भरा मैदान है जहां आप शांति से समय बिता सकते है। मंदिर में भगवान विठोबा और देवीरुक्मिणी की पूजा भी की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications