पर्यटकों को श्रवणबेलगोला की यात्रा पर अक्कानबसदी मंदिर जरूर देखना चाहिए। यह तीर्थ स्थल चन्द्रमौली अचिक्का (होयसल शासक बल्लाल द्दितीय के ब्राह्रण मंत्री) की पत्नी द्वारा 1121 में बनवाया गया था। सोप पत्थर से बना यह मंदिर होयसल वास्तुकला एवं मूर्तिकला शैली का प्रतिनिधित्व करता है।
अक्कानबसदी मंदिर का मुख्य आकृषण इसकी 5 फिट ऊंची भगवान पार्शवनाथ की मूर्ति है। इसके अलावा, मंदिर में गर्भगृह, सुकानासी, गोपुरम तथा सभा मन्तप हैं। मंदिर में भक्तों को यहां खूबसूरती से बनाई गई यक्ष धरनेन्द्र तथा याक्षी पदमावती नामक आराध्यों की मूर्तियों के दर्शन मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications