पर्यटकों को बालमूड़ी झरना अवश्य देखना चाहिए जो कि श्रीरंगापट्नम जाते हुए बहुत सुंदर पिकनिक स्थल है। कावेरी नदी के किनारे यह जलाशय उन पर्यटकों के लिए उपयुक्त स्थान है जो पानी में तैरना चाहते हैं। यहाँ आने का अच्छा समय सर्दियाँ है जब जलस्तर ऊचाँ होता है और पर्यटक खुली हवा का मज़ा ले सकते हैं। बहुत बड़ा झरना न होने पर भी यहाँ मैसूर से आने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है जो केवल 15कि.मी. दूर है। दक्षिण-भारतीय निर्देशकों की पसंदीदा जगह होने के कारण अनेक कन्नड़ फिल्में यहाँ फिल्माई जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications