Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» श्रीशैल

श्रीशैल - एक पवित्र शहर

18

श्रीशैल, हिंदुओं के लिए महान धार्मिक महत्व का एक छोटा सा शहर है। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में नल्लमाला पर्वत पर स्थित, इस शहर को कृष्णा नदी के तट पर स्थापित किया गया है। श्रीशैल हैदराबाद की दक्षिणी दिशा में स्थित है और आंध्र प्रदेश की राजधानी से 212 किलोमीटर की दूरी पर बसा है।

श्रीशैल के और उसके आसपास के पर्यटक स्थल

हिंदू धर्म के लोग श्रीशैल को एक पवित्र शहर मानते हैं और यहां हर साल देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस शहर में कई प्रसिद्ध मंदिर और थीर्थम हैं जो इसे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल बनाते हैं। इन शहर के मंदिरों में से सबसे प्रसिद्ध मंदिर भर्मरंभा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर है जो भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती को समर्पित है।

इस मंदिर में शिव भगवान को मल्लिकार्जुन स्वामी के रूप में पूजा जाता है और देवी पार्वती को भर्मरंभा के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर हिंदुओं के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। धार्मिक दृष्टि से मल्लेला थीर्थम भी एक अन्य महत्वपूर्ण स्थान है।

यह वास्तव में एक झरना है और माना जाता है कि इस थीर्थम के पानी से नहाने से एक व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं।

कैसे पहुंचे श्रीशैल

हालांकि श्रीशैल में कोई हवाई अड्ड़ा या कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन यहां तक सड़क मार्ग द्वारा पहुंचना बहुत आसान है।

श्रीशैल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

सर्दियों के महीने श्रीशैल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है और उत्तर भारत में पड़ती कड़ाके की ठंड़ की तुलना में यहां हलकी सर्दी पड़ती है। यहां की आबोहवा उष्णकटिबंधीय है, और गर्मियों के महीने यात्रा को टालने के लिए बिलकुल सही हैं।

 

श्रीशैल इसलिए है प्रसिद्ध

श्रीशैल मौसम

घूमने का सही मौसम श्रीशैल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें श्रीशैल

  • सड़क मार्ग
    श्रीशैल अच्छी सड़कों के माध्य से क्षेत्र के प्रमुख नगरों और शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है। आंध्र प्रदेश बस परिवहन की कई बसें की सेवा श्रीशैल से या श्रीशैल के लिए उपलब्ध है। लेकिन अगर आप किसी दूर-दराज क्षेत्र से आ रहें हैं तो अच्छा होगा कि आप अपनी बस की टिकट पहले से ही बुक कर लें।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    श्रीशैल में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, और गुंटूर-हुबली लाइन पर स्थित मर्कपुर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। मर्कपुर रेलवे स्टेशन श्रीशैल से लगभग 85 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन से श्रीशैल तक पहुंचने के लिए आप कोई बस या टैक्सी ले सकते हैं। बस परिवहन का तरीका सबसे सस्ता होगा।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    श्रीशैल शहर में कोई हवाई अड्ड़ा नहीं है। हैदराबाद हवाई अड्ड़ा सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है जो श्रीशैल शहर से 232 किलोमीटर दूर है। हैदराबाद का हवाई अड्ड़ा देश के प्रमुख शहरों तथा कस्बों के साथ दुनिया के कुछ प्रमुख शहरों से भी जुड़ा है। आप हवाई अड्ड़े से किसी निजी टैक्सी द्वारा शहर पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jun,Wed
Check Out
11 Jun,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu