सुल्तान बत्तेरि से लग भग 12 कि.मी दूर एडक्कल की सुन्दर गुफाएँ नवपाषाण युग दौरान बनाई गई है। 1000 मीटर ऊँची अम्बुकुथी पहाड़ी पर स्थित यह गुफा हर साल हजारों यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इतिहास प्रेमियों और अन्य यात्रियों को इन गुफाओं पर की गई प्राचीन नक्काशी और लेखन काफी दिलचस्प लगते हैं। यह कुल 3 गुफाएँ है जो प्राचीन काल की मानव जीवनशैली का सबूत है।
इन गुफाओं की दीवारों पर कई प्राचीन लिपियाँ, मनुष्य और जानवर की नक्काशियां, और कई तरह के हथियार और प्रतीक बनाए गए है। लग भग 7000 साल पुरानी इन गुफाओं ने, दुनिया के कई इतिहासकारों और पुरातत्वविदों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इन ऐतिहासिक गुफाओं तक पहुँचने के लिए आपको एक लम्बा ट्रैकिंग सफ़र, तै करना होगा, जिसके कारण यह स्थान ट्रैकर्स और निसर्ग प्रेमियों का पसंदीदा स्थान है। चट्टानों से भरी इस राह पर की गई सुबह की ट्रैक आपके मन और शरीर को ताज़गी प्रदान करेगी।



Click it and Unblock the Notifications