देवगढ़, अम्बिकापुर से 40 किमी. की दूरी पर और सूरजपुर से 3 5 किमी. की दूरी पर स्थित है जो रिंहद नदी के तट पर स्थित है। देवगढ़, हिंदू धर्म के लोगों लिए प्रसिद्ध स्थल है। यहां भगवान शिव या बाबा भोलेनाथ का एक मंदिर है। बाबा भोलनाथ, भारत के ज्योर्तिलिंगों में से एक है।
शिवरात्रि के दौरान, इस मंदिर में कई समूहों द्वारा बड़े - बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। कई राज्यों से लोग इस पर्व पर यहां आकर शामिल होते है। मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा और महाराष्ट्र से दर्शनार्थी यहां आते है, वे यात्रा की शुरूआत गायत्री मंत्र से करते है और रिंहद नदी के तट से इसे शुरू करते है और मंदिर में प्रवेश करते है।
वे पवित्र डुबकी लगाते है और शिवलिंग को पवित्र जल से स्नान करवाते है। शिवरात्रि के दौरान मंदिर में जागरण और भजन का भी आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications