महामाया मंदिर, सरगुजा के प्राचीन और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह देवीपुर पर स्थित में और सूरजपुर से 4 किमी. की दूरी पर बना हुआ है। देश के कोने - कोने से दर्शनार्थी यहां दर्शन करने आते है और राज्य के इस स्थल को विशेष बनाते है। नवरात्रि के दौरान यहां के स्थानीय निवासी मेले का आयोजन करते है। यहां के लोगों को महामाया देवी पर अपार विश्वास है, इसीलिए वे इस उत्सव को धूमधाम से मनाते है।
दूसरे राज्यों के लोग विशेष रूप से इस उत्सव के दौरान यहां की सैर पर आते है। सूरजपुर की भक्त मंडली, भक्तों को देवीपुर तक लाने की बस सुविधा प्रदान करती है। सार्वजनिक अधिकारी और स्थानीय निवासी, इस स्थल को पर्यटकों के बीच अधिक आकर्षित बनाने के लिए नई - नई पहल हमेशा हमेशा चलाते है।
श्याम बाबा मंदिर, सूरजपुर का एक अन्य धार्मिक स्थल है जहां बड़े - बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है जो भगवान श्याम के जनमदिन के अवसर पर आयोजित किए जाते है। सरगुजा के कई लोग इस अवसर पर यहां आते है।



Click it and Unblock the Notifications