केताकेश्वर देवाल एक मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। केताकेश्वर देवाल, दुनिया के सबसे बडे शिवलिंगों में से एक है। यह आसामान्य है लेकिन इस मंदिर के दो भाग है। मंदिर का पहला भाग लिंग है और दूसरा भाग वह हिस्सा है जहां लिंग का आधार पाया गया था। एक बडे पैमाने पर आएं भूकम्प के कारण, शिवलिंग अपने आधार से अलग हो गई थी, यह वर्तमान में भी इसी प्रकार जस की तस खड़ी हुई है।
यहीं कारण है कि केताकेश्वर देवाल वर्तमान समय में लोकप्रिय हो गया है। जब इसे वर्तमान स्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया था, उस समय वहां केवल बांस के पेड थे और शिवलिंग बाहर स्थित थी। बाद में, मंदिर में पूर्ण आश्रय, चारों ओर बना दिया गया।
पर्यटक, साल के किसी भी दौर में यहां दर्शन के लिए आ सकते है। वर्तमान में मंदिर की देखरेख एक स्थानीय समिति के द्वारा की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications