Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» थिन्गालुर

थिन्गालुर – जिसे चंद्र भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है

2

थिन्गालुर एक छोटा और प्यारा शहर है जो भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में स्थित है। यह शहर तंजावुर से 18 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा यहाँ रास्ते द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है क्योंकि तंजावुर कुछ प्रमुख शहरों जैसे चेन्नई, कोयंबटूर, कुम्बकोनम तथा मदुरै से रास्तों द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ स्थित कैलासनाथर मंदिर के लिए यह स्थान पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

कैलासनाथर मंदिर एक धार्मिक स्थान है जो भगवान चंद्र को समर्पित है। एक किवदंती के अनुसार भगवान शिव ने चंद्रदेव को दक्ष प्रजापति के शाप से बचाया था और उन्हें थिन्गालुर में रहने के लिए तथा ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए कहा जिनकी जन्म कुंडली में चंद्र का उचित स्थान नहीं होने के कारण वे पीड़ा सहन कर रहे थे। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है वे लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।

धार्मिक महत्व

यह शहर धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है तथा साथ ही साथ हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार यह नवग्रह के नौ स्थानों में से एक है। यह मंदिर कावेरी नदी के किनारे बना है तथा नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है।

सुगम्यता तथा यात्रा के लिए उचित समय

थिन्गालुर तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है क्योंकि यहाँ हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है। राज्य सरकार ने थिन्गालुर जाने और आने के लिए बसों का प्रबंधन किया है। थिन्गालुर के मुख्य बस स्टैंड से विभिन्न गंतव्यों के लिए नियमित अंतराल पर बसें चलती हैं। हालाँकि यह उचित होगा कि भीड़ से बचने के लिए आप अग्रिम में ही टिकिट आरक्षित करवा लें। यहाँ की यात्रा के लिए ठंड के मौसम में दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने उत्तम होते हैं।

थिन्गालुर इसलिए है प्रसिद्ध

थिन्गालुर मौसम

घूमने का सही मौसम थिन्गालुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें थिन्गालुर

  • सड़क मार्ग
    रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा न होने के कारण राज्य सरकार ने बहुत प्रयास किये हैं कि यह शहर पड़ोसी राज्यों से रास्तों द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा रहे। सरकार द्वारा तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों से थिन्गालुर के लिए नियमित तौर पर बसें भी चलाई जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    क्योंकि थिन्गालुर में हवाई अड्डा नहीं है अत: आपको निकटतम रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन मिल सकती हैं। थिन्गालुर का निकटतम रेलवे स्टेशन मेट्टूपलायम है जो लगभग 67 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा यहाँ कोयंबटूर और करमदई से ट्रेन आती हैं। मेटुर डैम अन्य रेलवे स्टेशन है जो थिन्गालुर से 71 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा सेलम और कोलाथुर से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    थिन्गालुर में हवाई अड्डा नहीं है परन्तु निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर में स्थित पीलामेदु हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा थिन्गालुर से 93 किमी. की दूरी पर स्थित है तथा हवाई अड्डे से तथा बाहर से थिन्गालुर जाने के लिए किराये की टैक्सियाँ उपलब्ध हैं। टैक्सियों का किराया 1500 – 2000 रुपये है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue