Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» थिरुवन्नमलाई

तिरुवन्नमलई पर्यटन - तमिलनाडु का आध्यात्मिक केंद्र

34

तिरुवन्नमलई अरुणाचल हिल या अन्नामलाई के नीचे स्थित एक छोटा सा उनींदा शहर है। यह एक मंदिरों का शहर है जो तीर्थयात्रियों के बीच अरुणाचलेश्वर मंदिर के लिए लोकप्रिय है। यह तमिलनाडु के तिरुवन्नमलई जि़ले में स्थित है और इसी जि़ले का मुख्यालय भी है। इसकी विशेषता यह है कि इस पहाड़ी को स्वयं भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है।

तिरुवन्नमलई में और इसके आसपास के पर्यटन स्थान

यह शहर अग्नि तत्व के संकेतक भगवान शिव के पाँच ’पंचभूतस्थलंगल’ या ’पंच तत्व मंदिरों’ में से एक जाना जाता है। अन्य चार तत्वों अंतरिक्ष, हवा, पानी और पृथ्वी का प्रतिनिधित्व क्रमशः चिदंबरम, श्री कालहस्ती, तिरुवन्नाइकवल और कांचीपुरम करते हैं।

अरुणाचलेश्वर मंदिर, रमण आश्रम, वीरूपक्ष गुफा और शेषाद्रि स्वामीगल आश्रम कुछ ऐसे स्थान हैं जिनका न केवल दक्षिण भारतीय हिंदुओं के लिए बल्कि दुनियाभर के अनेक लोगों के लिए अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। भारतीय अध्यात्मवाद का मर्म महसूस करने के लिए यहाँ अनेक विदशी पर्यटक आते हैं। पदवेड़ु रेणुकंबल मंदिर और नेदुंगुनम रमण मंदिर भी तिरुवन्नमलई आने वाले यात्रियों को बहुत लुभाते हैं।

कारथीगई दीपम त्योहार

इस शहर में हर साल चार ’ब्रह्मोत्सव’ मनाए जाते हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय नवंबर/दिसंबर महीने में मनाया जाता है। इन महीनों को तमिल कैलेंडर में कारथीगई कहा गया हैं। यह उत्सव दस दिनों तक चलता है और अंतिम दिन कारथीगई दीपम मनाया जाता है जहाँ एक विशाल बाती के साथ एक विशाल कड़ाही में कई टन घी डालकर भगवान शिव के महत्व का स्मरण करने के लिए जलाया जाता है और माना जाता है कि बनने वाला आग का विशाल स्तंभ ब्रह्मा और विष्णु के भ्रम को दूर करता है। लाखों लोग पहाड़ी के ऊपर लौ देखने के लिए एकत्रित होते हैं।

पूर्णिमा दिवस की परिक्रमा

हर पूर्णिमा की रात को भगवान शिव की पूजा इस शहर में नियमित रूप से होने वाला अनुष्ठान है। यह पूजा कतई भी एक करतब नहीं है, क्योंकि भक्तों को अन्नामलाई हिल के चारों ओर नंगे पैर चलना होता है। यह दूरी 14कि.मी. की है। लेकिन फिर भी हज़ारों लोग श्रद्धा के साथ इस पहाड़ी की परिक्रमा करते हैं। तमिल कैलेंडर के अनुसार अप्रैल महीने में चैत्र पूर्णिमा के दौरान देश और विदेशों से अनेक तीर्थयात्री इस पहाड़ी पर पूजा करने आते हैं।

शांति और सौहार्द्र का शहर

यहाँ लोग सौहार्द्र में रहते हैं और यथासंभव शांतिपूर्ण तरीके से अपना व्यापार करते हैं। इस शहर का मुख्य कारोबार केंद्र प्रमुख सड़क पर स्थित है जो इस शहर को बेंगलुरू से जोड़ती है। इसलिए, इस सड़क पर अनेक आवासीय स्थान भी बनाए गए हैं।

कैसे पहुँचे तिरुवन्नमलई

इस शहर का अपना रेलवे स्टेशन है जो वेल्लोर से विल्लुपुरम के लिए रेल हैड में आहर के केंद्र के पास स्थित है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा इसके लिए निकटतम हवाईअड्डा है, लेकिन शहर तक पहुँचने के लिए सबसे अच्छा तरीका सड़कयात्रा करना है।

तिरुवन्नमलई का मौसम

यहाँ गर्म गर्मियाँ, मध्यम बारिश और हल्की सर्दी होती है।

थिरुवन्नमलाई इसलिए है प्रसिद्ध

थिरुवन्नमलाई मौसम

घूमने का सही मौसम थिरुवन्नमलाई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें थिरुवन्नमलाई

  • सड़क मार्ग
    तिरुवन्नमलई आसपास के शहरों और कस्बों से सड़कमार्ग के माध्यम से भली प्रकार जुड़ा है। तमिलनाडु के कई भागों से इस पवित्र शहर के राज्य सरकार की बसें चलती हैं। त्योहारों और उत्सवों के दौरान सरकार बसों की संख्या और आवाजाही बढ़ा देती है।हज़ारों भक्तों की मांग को पूरा करने के लिए विशेष प्वाइंट से बसें चलाई जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    तिरुवन्नमलई रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र से केवल 1कि.मी. दूर है। तिरुवन्नमलई और मदुरई के बीच रेलरूट बहुत अच्छा है क्योंकि यह शहर मदुरई-तिरुपति रूट के बीच में आता है। इसलिए, मदुरई से तिरुवन्नमलई के बीच नियमित रेल सेवा उपलब्ध है। यदि आप चेन्नई से आ रहे हैं तो आपको तिरुवन्नमलई की रेलगाड़ी पकड़ने के लिए मदुरई तक रेलगाड़ी लेनी होगी।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    चेन्नई का चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा तिरुवन्नमलई के पास है। यह शहर चेन्नई हवाईअड्डे से 182कि.मी. दूर स्थित है। एकबार हवाईअड्डे तक पहुँचने पर आप तिरुवन्नमलई आने के लिए निजी टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। किफायती किराए के साथ राज्य सरकार की बसें भी आपको हवाईअड्डे से यहाँ तक ले जाती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed