तिरूवरूर शहर के केंद्र में सिटी गार्डन बना हुआ है जिसे आम जनता के लिए बनाया गया है। यह परिदृश्य बागवानी का सुंदर उदाहरण है। हालांकि, यह सिटी गार्डन, शहर के वाणिज्यिक क्षेत्र के भीतर स्थित है लेकिन फिर भी यहां शहर की हलचल नहीं है। इस स्थान पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आनंद उठाते है।
यहां कई पाथवे, पानी के झरने, और बच्चों के खेलने के लिए विशेष स्थान बने है। इस पार्क तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां कई प्रकार के अनोखे वृक्ष और पौधे लगे हुए है। पूरे प्रदूषित शहर को यहां के पेड़ों से ताजा ऑक्सीजन मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications