मुथेपेट्टई, तमिलनाडू के तिरूवरूर जिले का एक पंचायत कस्बा है। यह कस्बा, यहां पाएं जाने वाले सॉल्टवॉटर लंगून के कारण विख्यात है और यहां मग्रोव्स भी भारी मात्रा में पाएं जाते है। यह कस्बा काउवेरी डेटा के दक्षिणी इलाके में सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यह समुद्र के पास स्थित एक सुंदर स्थान है।
यह जगह, राज्य की राजधानी से 360 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह कस्बा, थिरूउट्टरपोंदी और पट्टूकोटाई के बीच स्थित है। अथाईकाडू भारत के सबसे बड़े मंग्राव जंगलों में से एक है जो यहां स्थित है। यह मोती के शिकार के लिए प्रसिद्ध स्थल है। यहां से अन्य शहरों व स्थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। तंजावुर, कराईकल और कुम्कोनम तक आसानी से पहुंच सकते है।



Click it and Unblock the Notifications