सुगनु थौबल जिला का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र है। यह राज्य की राजधानी मणिपुर से 74 किमी दूर और सुगनु-इम्फाल स्टेट हाईवे से जुड़ा हुआ है। व्यापारिक केन्द्र के अलावा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां से इम्फाल नदी बहती है, जिससे यहां की हरियाली में और भी इजाफा हो जाता है। यहां की छोटी-छोटी पहाड़ियां सुगनु को और भी मनमोहक बना देती है।
सुगनु थौबल जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। अन्य 9 विधानसभा क्षेत्र हैं- लिलोंग, वांगखेम, थौबल, हीरॉक, खंगाबोक, वांगजिंग, तेनथा, ककचिंग, वाबागई और हीयंगलाम। सुगनु थौबल जिले के दक्षिण में पड़ता है और 2001 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 4,500 थी। यहां स्वास्थ केन्द्र और प्रथामिक स्कूल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।



Click it and Unblock the Notifications