तिरुमाला तिरुपति के पास स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर स्थित है। ये पहाड़ियां समुद्र सतह से 3200 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं तथा इसकी सात चोटियाँ हैं। ये सात चोटियाँ आदिशेष को प्रदर्शित करती हैं तथा इन्हें नारायणाद्री, नीलाद्री, सेशाद्री, अन्जनाद्री, गरुडाद्री, वृषबद्री और वेंकटाद्री के नाम से जाना जाता है।
श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर सातवीं चोटी जिसे वेंकटाद्री कहा जाता है पर स्थित है। तिरुमाला शब्द दो शब्दों से बना हुआ है “तिरु” अर्थात पवित्र और माला अर्थात चोटी या पर्वत। अत: द्रविड़ियन भाषा में तिरुमाला शब्द का शाब्दिक अर्थ है पवित्र पर्वत।