Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में मौजूद है 3D म्यूजियम, जहां मिलेगा अजीबो-गरीब एक्सपीरियंस

दिल्ली में मौजूद है 3D म्यूजियम, जहां मिलेगा अजीबो-गरीब एक्सपीरियंस

म्यूजियम के बारे में तो आप सभी जानते होंगे और कईयों को तो म्यूजियम जाना भी काफी पसंद होगा। यहां जाने के बाद आपको इतिहास से जुड़े तथ्यों के बारे में जानने का मौका मिलता है, जिससे आप इतिहास को और भी करीब से जान सकते हैं और उन्हें समझने में भी काफी आसानी होती है। लेकिन क्या पता है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐसा म्यूजियम है, जो देश के बाकी म्यूजियम से अलग है। दरअसल, ये एक 3D म्यूजियम है।

दिल्ली का 3D म्यूजियम बेहद अनूठा

दिल्ली का 3D म्यूजियम बेहद अनूठा

दिल्ली के इस म्यूजियम में जाने के बाद आपको बिल्कुल अजीबो-गरीब वाला एक्सपीरियंस होने वाला है। दरअसल, ये एक आर्ट म्यूजियम है, जहां लगी हुई तस्वीरें बोलती हैं। यानी आपको इन्हें देखने के बाद लगेगा ही नहीं कि ये एक पेंटिंग मात्र है। आपको ऐसा लगेगा कि जैसे ये आपके बिल्कुल सामने ही है। रोहिणी में मौजूद ये म्यूजियम बच्चों और युवाओं के फेवरेट स्थानों में से एक है।

यहां का मुख्य आकर्षण 3D पेंटिंग

यहां का मुख्य आकर्षण 3D पेंटिंग

इस म्यूजियम का मुख्य आकर्षण 3D पेंटिंग ही है, जिसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां की तस्वीरें पर्यटकों से बातें करती हैं। इन पेंटिंग के साथ फोटो खींचवाने के लिए दिल्ली के काफी सैलानी आपको यहां मिल जाएंगे, जो अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां आते हैं और काफी मस्ती भी करते हैं।

सेंसरी इल्यूशन तकनीक पर आधारित तस्वीरें

सेंसरी इल्यूशन तकनीक पर आधारित तस्वीरें

म्यूजियम में लगी सभी तस्वीरें सेंसरी इल्यूशन तकनीक पर आधारित हैं, जिसके चलते ये बिल्कुल असली ही दिखाई पड़ती हैं। जैसे ही आप इस म्यूजियम में प्रवेश करते हैं आपको बता दिया जाएगा कि आपको किस प्रकार से यहां एंजॉय करना है और आप कैसे यहां के पिक्चरों के साथ खुद की फोटो क्लिक कर सकते हैं, ये सब आपको बता दिया जाएगा।

एक शानदार वीकेंड साबित हो सकता है ये 3D म्यूजियम

एक शानदार वीकेंड साबित हो सकता है ये 3D म्यूजियम

अगर दिल्ली में हैं या दिल्ली घूमने की इच्छा रखते हैं तो आप इस 3D म्यूजियम में एक बार जरूर जाएं। यहां के तस्वीरों को देखकर एकदम दंग रह जाएंगे लेकिन फिर भी इन तस्वीरों की डिजाइन आपको समझ नहीं आएगी। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको बिल्कुल जादू की तरह महसूस होगा। ऐसे में कोशिश करें कि आप यहां पर सुबह पहुंचे ताकि आराम से यहां का कोना-कोना निहार सकें।

कहां है 3D म्यूजियम - क्लिक आर्ट म्यूजियम, ब्लॉक 'C' एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड-मेट्रो वॉक, सेक्टर 10 रोहिनी।

3D म्यूजियम जाने का समय - सुबह 11 बजे से रात के 8 बजे तक।

3D म्यूजियम का प्रवेश शुल्क - 200 रुपये (Adults) व 150 रुपये (Kids)।

कैसे पहुंचें 3D म्यूजियम

कैसे पहुंचें 3D म्यूजियम

नजदीकी एयरपोर्ट - इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

नजदीकी रेलवे स्टेशन - रोहिणी रेलवे स्टेशन

सड़क मार्ग - देश के सभी शहरों से यहां के लिए बस सेवाएं मौजूद है।

More News

    Read more about: delhi museum
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+