Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के दौरान आनंद उठाएं हिमाचल के इन खास स्थानों का

मानसून के दौरान आनंद उठाएं हिमाचल के इन खास स्थानों का

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन । best monsoon destination in himachal pradesh

भारत का हिमाचल प्रदेश न सिर्फ गर्मियों और सर्दियों के लिए खास माना जाता है, बल्कि मानसून के दिनों में भी आप यहां की शानदार आबोहवा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। भारत का यह पहाड़ी राज्य हमेशा से ही सैलानियों की पहली पसंद रहा है, इसलिए साल के हर महीने यहां देश-विदेश के पर्यटको को मौज मस्ती करते देखा जा सकता है। यहां बर्फ से ढकी हिमालय चोटियां, घने चीड़-देवदार के जंगल और शीतल हवा मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

इस खास लेख में हम आपको हिमाचल के उन सबसे खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप मानसून का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। जानिए हिमचाल प्रदेश इस बारिश के मौसम में आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

मतियाना

मतियाना

राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित मतियाना हिमाचल का एक छोटा मगर खूबसूरत गांव है, जो अपनी शानदार पहाड़ी आबोहवा के लिए जाना जाता है। प्राकृतिक आकर्षणों के बीच स्थित यह गांव सेब के बागानों, फूल के मैदा और अपने शिवंमंदिर के लिए पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है।

मतियाना गांव के ऊपरी स्थल से आप आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। खासकर मानसून के दौरान यहां कुदरती खूबसूरती का लुत्फ जी भरकर उठाया जा सकता है।

शोघी

शोघी

PC- Bikingdiaries

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई खास स्थानों का भ्रमण कर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया जा सकता है। मतियाना के अलावा आप यहां के एक और अन्य स्थल शोधी का भ्रमण कर सकते हैं। ओक और देवदार के जंगलों से घिरा यह स्थल अपनी हसीन वादियों के लिए जाना जाता है। मानसून के दौरान यहां अत्यधिक आनंद का अनुभव किया जा सकता है।

खास कर मानसून के दौरान यहां पर्यटकों का आते-जाते देखा सकता है। यहां आप चैडविक जलप्रपात को देख सकते हैं। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप के दौरान आप यहां आ सकते हैं।

मशोबरा

मशोबरा

PC- Harvinder Chandigarh

मशोबरा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित है, जो मशोबरा, खूबसूरत पहाड़ियों, ओक-देवदार के पेड़ों, सेब बागानों और पर्वतीय घाटी से घिरा हुआ है। इस स्थल को शिमला की रानी कहा जाता है। मशोबरा हिमालय के पास प्रमुख ऑफबीट स्थानों में गिना जाता है।

मानसून के दौरान आप इस स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। बता दें कि इस स्थल पर स्थित मशोबरा रिजर्व फॉरेस्ट भी एक शानदार जगह है। शिमला भ्रमण के दौरान आप यहां आ सकते हैं।

बिलासपुर

बिलासपुर

PC- Jini.ee06b056

हिमाचल प्रदेश स्थित मानसून डेस्टिनेशन में आप बिलासपुर की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां आप अपनी मानसून यात्रा को थोड़ा रोमांचक भी बना सकते हैं। खासकर बारिश के इस मौसम में यहां की गोविंद सागर झील जलमग्न हो जाता है, मानों इस जलाशय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रा हो। झील के चारों और फैली हरियाली देखने लायक होती है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी ज्यादा मायने रखता है। यहां आप बेस्ट मानसून फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। गोविंद सागर झील यहां के मुख्य आकर्षणों में गिनी जाती है।

नारकंदा

नारकंदा

PC- Gv3101992

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप राज्य स्थित नारकंदा की सैर का प्लान बना सकते हैं। अपनी हसीन वादियों के साथ यह स्थल 2,708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य यह पर्वतीय स्थल सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचिक करता है। मानसून के दौरान यहां एक शानदार समय बिताया जा सकता है।

आप यहां अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं, या दोस्तों के साथ एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये थे हिमाचल प्रदेश के कुछ खास मानसून डेस्टिनेशन जहां सैर आप इस दौरान कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+