Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » इन गर्मियों बनाएं सिक्किम के इन हिल स्टेशन का प्लान

इन गर्मियों बनाएं सिक्किम के इन हिल स्टेशन का प्लान

पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य के प्रसिद्ध हिल स्टेशन। Most Famous Hill Staions of Sikkim.

भारत का उत्तरपूर्वी राज्य सिक्किम पूरी तरह से एक पहाड़ी गंतव्य है। यहां की पर्वतीय घाटियां इस पूरे राज्य को खास बनाने का काम करती हैं। हिमालय पर्वतीय श्रृंखला, बहती नदियां, झील, जलप्रपात और घने जंगलों से सजा सिक्किम आरामदायक अवकाश बिताने के लिए एक आदर्श गंतव्य माना जाता है। यहां सैलानियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। यहां की हसीन वादियां पर्यटकों के मध्य काफी प्रसिद्ध हैं। इसलिए आप यहां साल भर देश-विदेश के पर्यटकों को आराम फरमाते और मौज मस्ती करते देख सकते हैं।

इसके अलावा सिक्किम एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी काफी खास माना जाता है। बहुत से सैलानी आत्मिक और मानसिक शांति की तलाश में यहां तक का सफर तय करते हैं। यहां के बौद्ध मठ विश्व भर में जाने जाते हैं। इस खास लेख में आज हमारे साथ जानिए सिक्किम स्थित उन खास हिल स्टेशन के बारे में जिनका प्लान आप इन गर्मियों के दौरान बना सकते हैं।

पेलिंग

पेलिंग

PC- Sujay25

पेलिंग भारत के सिक्किम राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने अद्भुत पहाड़ी दुश्यों के लिए जाना जाता है। आप यहां से बर्फ से ढकी कंचनजंगा श्रेणी की चोटियों के रोमांचक दुश्यों को आसानी से देख सकते हैं। पेलिंग सिलीगुड़ी से 130 किमी और गंगटोक से 115 किमी की दूरी पर स्थित है।

जीप सेवाओं की मदद से आप आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां स्थित प्लासिड शहर के सबसे मुख्य आकर्षणों मे गिना जाता है, जो यहां आने वाले सैलानियां का ध्यान बहुत हद तक अपनी ओर खींचता है।

पेलिंग हिल स्टेशन लगभग 6800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से आप कुदरत की अद्भुत सौंदर्यता का आनंद ले सकते हैं। यहां से कंचनजंगा के अलावा और भी पहाड़ियों के दृश्य यहां से साफ दिखाई देते हैं। यहां पर्यटकों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था है। अगर आप यहां का प्लान बनाएं तो अपने साथ गर्म कपड़े और आवश्यक चीजें जरूर साथ रखें।

लाचुंग

लाचुंग

PC- Indrajit Das

लाचुंग पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य एक खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है। यह तिब्बत की सीमा के निकट उत्तरी सिक्किम जिले में स्थित है। लाचुंग लगभग 9,600 फीट की ऊंचाई पर लाचुंग और लाचेन नदियों के संगम पर बसा है। ये दो नदियां यहां की तीस्ता नदी की साहयक नदियां हैं। गंगटोक से लाचुंग की दूरी मात्र 125 किमी की रह जाती है। तिब्बत पर चिनी प्रभाव से पहले लाचुंग सिक्किम और तिब्बत के बीच एक व्यापारिक केंद्र था जिसे बाद में बंद कर दिया गया।

पर्यटन के लिहाज से यह नगर बहुत ज्यादा मायने रखता है। यहां सैलानियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर्यटक प्राकृति सुंदरता के अलावा कई रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। सिक्किम कि कला-संस्कृति को जानने के लिए भी यह नगर एक आदर्श स्थान है।

लाचेन

लाचेन

PC- Ashinpt

सिक्किम के उत्तरी जिले में स्थित लाचेन राज्य के सबसे खूबसूरत पहाड़ी कस्बों में गिना जाता है। यह पहाड़ी स्थल एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के साथ-साथ अपने लाचेन मठ के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है, यहां से हिमालय की पहाड़ियों को देखना पर्यटक काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

पर्यटकों के अलावा यहां बौद्ध तीर्थयात्रियों का आना जाना भी लगा रहता है। बौद्ध अनुयायियों के लिए यह स्थान एक पवित्र स्थल है। लाचेन मुख्यत: 150 भूटिया जनजातियों और तिब्बती परिवारों का घर है। हिमालय पहाड़ी घाटियों और वनस्पतियों से घिरा यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। एक यादगार अवकाश बिताने के लिए लाचेन एक आदर्श विकल्प है।

गंगटोक

गंगटोक

PC- Kailas98

गंगटोक सिक्किम राज्य का राजधानी शहर और एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है। नॉर्थ ईस्ट घूमने आए सैलानियों के मध्य गंगटोक काफी लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यहां से आप कंचनजंगा की बर्फीली पहाड़ियों के अद्भुुत दृश्यों को देख सकते हैं। हिमालय की गोद में बसा यह प्राचीन हिल स्टेशन अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यहां साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

पहाड़ी रास्तों से यहां तक का सफर काफी रोमांचक एहसास दिलाता है। आप कंचनजंगा पहाड़ियों के अलावा यहां की खूबसूरत झीलों को भी देख सकते हैं। गर्मियों के दौरान एक यादगार अवकाश बिताने के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है।

मंगन

मंगन

PC- Nichalp

सिक्किम के उत्तरी हिस्से में स्थित मंगन राज्य के मुख्य पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। ट्रैवलर्स द्वारा यह स्थल एक बेस स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जहां से ट्रैवलर्स पहाड़ी ट्रेक और पैदल यात्रा की शुरूआत करते हैं। मंगन और मंगन के आसपास पर्यटकों के घूमने के लिए काफी सारी जगहें मौजूद हैं, जहां की सैर करना पर्यटकों को काफी ज्यादा अच्छा लगता है।

यहां की यमथांग घाटी की यात्रा ज्यादातर सैलानियों द्वारा की जाती है। यह वैली खूबसूरत दृश्यों से भरी हुई है, जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के जल प्रपातों, झीलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। सिक्किम एक खूबसूरत राज्य है खासकर गर्मियों के दौरान आप इस राज्य के बताए गए हिल स्टेशनों का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+