Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के बेहद खूबसूरत पूर्वी घाट के समुद्री तट

भारत के बेहद खूबसूरत पूर्वी घाट के समुद्री तट

भारत के पूर्वी घाटों में मौजूद समुद्री तटों के बारे में जानते हैं...जो अपने खूबसूरती और शानदार दृश्यों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

By Goldi

जब भी बात बीच यानी समुद्री तट की घूमने की आती है तो दिमाग में सबसे पहले आता है गोवा, केरल कर्णाटक आदि, जोकि पश्चिमी तटों के खूबसूरत बीच पॉइंट हैं। लेकिन क्या आप भारत के पूर्वी घाटों में मौजूद समुद्री तटों के बारे में जानते हैं...जो अपने खूबसूरती और शानदार दृश्यों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

इसी क्रम में आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिये भारत में पूर्वी घाट पर स्थित खूबसूरत समुद्री तटों से रूबरू कराने जा रहे हैं..आइये नजर डालते हैं स्लाइड्स पर

गोपालपुर बीच

गोपालपुर बीच

सुनहरी रेत के एक विशाल खंड और क्षितिज के साथ नीले पानी के सम्मिश्रण के चित्र-परिपूर्ण गोपालपुर बीच पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय नही है।यह संभवतः देश में सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है, ओडिशा में स्थित इस समुद्री तट पर रत्न, स्कूबा डाइविंग और वाटर सर्फिंग, पैडल नौकायन और रोइंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनन्द भी उठाया जा सकता है।

pc:Nistha.aslp

क्या करें

क्या करें

बीच घूमने के बाद बेहरमपुर में तासर रेशम की साड़ियों की शॉपिंग करें..इसके बाद आप चिल्का झील पर जाकर तरह तरह के पक्षियों को भी निहार सकते हैं।

यात्रा का सबसे अच्छा समय:
गोपालपुर यात्रा का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से मार्च तक है..

pc:Rishabh Tatiraju

चांदीपुर बीच

चांदीपुर बीच

चांदीपुर बीच ओडिशा का एक बेहद ही खूबसूरत बीच है। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में मयूरभंज का इलाका आता है, जबकि इसके उत्तरी सिरे पर बंगाल का मेदनीपुर जिला है। आप समुद्र के अंदर कई किलोमीटर तक चलते रहें, फिर भी पानी घुटनों से ऊपर नहीं जाएगा। इसकी यही खासियत इसे बाकी दूसरे समुद्र तटों से अलग करती है। दूर-दूर से पर्यटक इसका आनंद लेने आते हैं। वैसे, चांदीपुर मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र के लिए भी मशहूर है। यह 1989 में स्थापित किया गया था। भारत में बनी अधिकतर मिसाइलें जैसे त्रिशूल, आकाश, नाग व जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी और अग्नि का प्रक्षेपण भी यहीं से किया गया था।

pc:Surjapolleywiki

क्या करें

क्या करें

समुद्री तट घूमने के बाद यहां रेमुन और पंचलिंगेश्वर के दर्शन किये जा सकते हैं..

कब जाएँ- अक्टूबर से मार्च तक अप कभी भी इस जगह की सैर कर सकते हैं।

pc:Desiakoraput

रामकृष्णा बीच

रामकृष्णा बीच

विशाखापट्टनम के समुद्री किनारे पर स्थित यह आंध्र प्रदेश राज्य में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। इसका नाम रामकृष्ण मिशन पर आधारित है। शहर में अपने स्थान और इसे से एक काली मंदिर को देखते हुए, समुद्र तट अक्सर शाम को पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। यह जगह दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लोकल कल्चर को जानने समझने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस तट पर घूमते हुए लजीज समुद्री खाने का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

pc:Rishabh Tatiraju

क्या करें

क्या करें

पनडुब्बी संग्रहालय, काली मंदिर, वुडा पार्क, मत्स्यदर्शिनी और युद्ध स्मारक ये सभी देखने वाली चीजे समुद्री तट के के नजदीक ही स्थित है, जिन्हें आराम से दोस्तों या और परिवार के साथ देखा जा सकता है।

कब जाएँ- अक्टूबर से मार्च तक अप कभी भी इस जगह की सैर कर सकते हैं।

pc:Av9

रशिकोंडा

रशिकोंडा

विजाग से लगभग 20 किमी की दूरी पर, स्थित यह बीच एक अनछुया है..जोकि रामकृष्ण समुद्र तट से छोटा और एकांत वाला है। पहले इस बीच पर काफी घासफूस हुआ करती थी, जिसे अब साफ़ कर दिया गया है। यह पैरासेलिंग और सर्फिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है।

PC:Adityamadhav83

क्या करें

क्या करें

कंबलकोंडा वन्यजीव अभयारण्य और विशाखापत्तनम चिड़ियाघर में वन्यजीवों का अन्वेषण करें; कैलाशगिरी मंदिर और आईएनएस पनडुब्बी संग्रहालय की यात्रा करना ना भूले।

कब जायें
कब जाएँ- अक्टूबर से मार्च तक अप कभी भी इस जगह की सैर कर सकते हैं।

pc:Adityamadhav83

इलियट्स बीच

इलियट्स बीच

चेन्नई से 13 किमी की दूरी पर, बसंत नगर के शहर में, इलियट्स बीच, शहर की पागलपन से राहत पाने वालों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। यह वह जगह है जहां नदी समुद्र में नालियों की तरह है। यह बीच लोकप्रिय स्थानीय लोगों द्वारा "बेसी" के रूप में जाना जाता है, यह जगह इसकी शांति के लिए जानी जाती है।

क्या करें

क्या करें

समुद्र तट के पास अष्टलक्ष्मी मंदिर और वेलंगन्नी चर्च की यात्रा करें

यात्रा का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च तक अप कभी भी इस जगह की सैर कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+