Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » इन गर्मियों बनाएं अराकु वैली के इन खास स्थानों का प्लान

इन गर्मियों बनाएं अराकु वैली के इन खास स्थानों का प्लान

आंध्र प्रदेश की खूबसूरत अराकू घाटी में घूमने लायक खास स्थान। Places to visit in Araku Valley in Andhra Pradesh.

PC- Sunny8143536003

आंध्र प्रदेश के विज़ाग स्थित अराकू घाटी, एक अद्भुत पहाड़ी गंतव्य है। दक्षिण भारत का यह घाटी स्थल अपने लुभावने परिदृश्य और सुखद मौसम के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करता है। यहां चारों तरह फैली हरियाली, घने जंगल, जल-प्रपात और वन्य जीवों की मौजूदगी इस स्थान को जीवंत रूप प्रदान करते हैं।

यह पर्वतीय स्थान राज्य के विज़ाग शहर से लगभग 115 किमी की दूरी पर स्थित है, जो पड़ोसी राज्य ओडिशा की सीमा का स्पर्श भी करता है। समुद्र तल से अराकू घाटी 1300 मीटर ऊंचाई पर लगभग 36 किमी के क्षेत्र में फैली है। अराकू घाटी का ट्रेकिंग सफर काफी रोमांचक है जो सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित करता है।

प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीन यहां और इसके आसपास स्थित स्थानों पर जाकर एक आरामदायक समय बिता सकते हैं। इस लेख में जानिए इन गर्मियों आप अराकू की कौन-कौन सी जगहों का प्लान बना सकते हैं।

अराकू जनजातीय संग्रहालय

अराकू जनजातीय संग्रहालय

PC- Ravi teja

अराकू घाटी की पहाड़ी सौंदर्यता से अलग कई महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है जहां आप राज्य की छुपी हुईं विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं। ऐसा ही एक स्थान है अराकू जनजातीय संग्रहालय जो पूर्वी घाटों के आस-पास के सभी स्थानों पर रहने वाली जनजातीय लोगों की संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह जनजातीय संग्रहालय अराकू बस अड्डे से मात्र 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

यह संग्रहालय अराकू के सबसे चुनिंदा खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। बता दें कि यह कोई ऐतिहासिक स्थान नहीं है पर राज्य की जनजातीय संस्कृति का इतिहास आप यहां जान और समझ सकते हैं। यह स्थान यहां रहने वाले आदिवासियों की संस्कृति, उनकी परंपरा और जीवन जीने के तरीकों को भली भांति प्रदर्शित करता है।

छापाराई जल प्रपात

छापाराई जल प्रपात

PC- IM3847

छापाराई जल प्रपात अराकू से केवल 50 किमी की दूरी पर स्थित है। छापाराई झरना पेडरू नामक स्थान के रास्ते पर पड़ता है, जो घने जंगल से घिरा एक शांत और बेहद खूबसूरत स्थल है। छापाराई जल प्रपात अराकू घाटी के अन्य पर्यटन स्थानों के मध्य बहता है। इस जल प्रपात के डुम्रिगुडा फॉल्स भी कहा जाता है। अंतहीन छोटी-छोटी धाराओं वाला यह शानदार जलप्रपात प्रकृति का दिया कोई बहुमूल्य तोहफा प्रतीत होता है।

अनंतगिरी

अनंतगिरी

PC- IM3847

खूबसूरत पहाड़ी स्थल अनंतगिरी अराकू से लगभग 6 किमी की दूरी पर है। अनंतगिरी विजाग और अराकू के बीच एक शानदार छोटा हिल स्टेशन स्टेशन है। विजाग अनंतगिरी से 85 किमी ही दूर है। पर्यटन के लिहाज से
यह आंध्र प्रदेश के सबसे आकर्षक पर्वतीय गंतव्यों में गिना जाता है।

विशाखापट्टनम से अनंतगिरी वीकेंड मनाने के लिए सबसे खास माना जाता है। भौगोलिक स्थित पर ध्यान दें तो पता चलता है कि अनंतगिरी 1168 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चारों तरफ फैली हरियाली के बीच चाय-कॉफी के बागान इस स्थान को जन्नत बनाने में पूरी मदद करते हैं। एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह जगह एक आदर्श विकल्प है।

पद्मपुरम बॉटनिकल गार्डन

पद्मपुरम बॉटनिकल गार्डन

PC- Ashokdonthireddy

अराकू स्थित पद्मपुरम बॉटनिकल गार्डन एक विभिन्न वनस्पतियों से युक्त एक शानदार बगीचा है, जो यहां काफी लंबे समय से मौजूद है। माना जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध दौरान इस बगीचे से सैनिकों के लिए सब्जियों की आपूर्ति की जाती थी। वर्तमान में इसे अब बॉटनिकल गार्डन के रूप में ही जाना जाता है। यहां बागावनी नर्सरी भी मौजूद है साथ ही आप यहां दुर्लभ पेड़-पौद्यों की कई प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

इस गार्डन को पर्यटन के लिहाज से विकसित कर दिया गया है। यहां सैलानियों के लिए टॉय ट्रेन की भी व्यवस्था है। इसमें सफर कर पर्यटन पूरे बगीचे का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा यहां ट्री टॉप हट्स भी बनाए गए हैं जिसमें समय बिताना पर्यटकों को काफी पसंद है। यहां एक रोज़ गार्डन भी मौजूद है जहां से आप गुलाब के पौद्ये खदीद सकते हैं।

तालिमादा फाल्स

तालिमादा फाल्स

PC- Arkadeep Meta

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप तालिमादा जल प्रपात की सैर का आनंद ले सकते हैं। तालिमादा जल प्रपात अराकू से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित है। इन झरनों के पास ही अनंतगिरी गांव बसा हुआ है इसलिए इस अनंतगिरी फॉल्स भी कहा जाता है। यहां पानी लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। मानसून के दौरान यहां के दृश्य देखने लायक होते हैं। पर्यटक अनंतगिरि से ट्रेकिंग या पैदल चलकर झरने तक का सफर तय करते हैं।

अराकू और अनंतगिरी के बीच मुख्य सड़क काफी सामने रह जाता है यह स्थान। ये थे अराकू वैली के कुछ सबसे खास गंतव्य जहां का प्लान आप इन गर्मियों के दौरान अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।)(प्रतिकात्मक चित्र का प्रयोग)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+