Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में कहां ले जाएं अपने बच्चों को घुमाने

सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में कहां ले जाएं अपने बच्चों को घुमाने

By Super

भारत की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर और जॉय सिटी ऑफ इंडिया का दर्जा पा चुका कोलकाता का शुमार भारत के उन शहरों में है जिसने अपने शुरूआती दौर से ही अपनी अनूठी संस्कृति के कारण अलग पहचान प्राप्त की है।

Read in English: 5 Places to Visit in Kolkata with Kids

कोलकाता के लोगों को कई दशकों से साहित्य और कला प्रदर्शन के लिए सराहा जाता रहा है और शायद यही कारण है कि कोलकाता आज भारत के उन शहरों में भी गिना जाता है जहां हर साल लाखों पर्यटक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

आज अपने इस लेख में हम आपको अवगत कराएंगे कोलकाता के उन स्थानों से जहां आप अपने बच्चों संग छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। ज्ञात हो कि आज कोलकाता में मौजूद कई संग्रहालय, पुस्तकालय, क्रिकेट मैदान, फुटबॉल स्टेडियम, मनोरंजन पार्क सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए मनोरंजन के विकल्प मुहैय्या कराते हैं। तो अब देर किस बात की आइये इस लेख के जरिये जानें कि आप अपने बच्चों को लेकर कोलकाता में कहां कहां एन्जॉय कर सकते हैं। पाएं घरेलू उड़ानों पर 50% की छूट - क्लिक करें

निक्को पार्क

कोलकाता में स्थित निक्को पार्क एक मनोरंजन पार्क है जो बच्चों के अलावा बड़ों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। 35 अलग अलग राइडों वाला ये पार्क आज बच्चों के अलावा बड़ों का भी ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आपको बताते चलें कि 31 अक्टूबर 1991 में खुले और डिज़नी लैंड ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से मशहूर इस पार्क को बनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद मनोरंजन को बढ़ावा देना था। यदि आप कोलकाता में हैं तो हमारा यही सुझाव है कि आप इस पार्क की यात्रा करना न भूलें।

Photo Courtesy: Rakeshnandi1990

बिड़ला तारामंडल

कोलकाता स्थित बिड़ला तारामंडल देखने में बिलकुल सांची के स्तूप से मिलता जुलता है। जो एक मंजिला परिपत्र संरचना है। बताया जाता है किएशिया के सबसे बड़े तारामंडल के रूप में विख्यात इस तारामंडल का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 2 जुलाई 1961 को किया गया था। यहां एक इलेक्ट्रॉनिक्स लैब है जहां सभी उपकरणों का निर्माण और रख रखाव किया जाता है। यहाँ एक गैलरी भी है जहां आकाशमण्डल में मौजूद अलग अलग ग्रहों और तारों को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया है। यदि आपके संग बच्चे हैं तो हमारा यही सुझाव है कि आप उन्हें इस स्थान की यात्रा पर अवश्य लें जाएं।

Photo Courtesy: Avrajyoti Mitra

विज्ञान संग्रहालय

कोलकाता की विज्ञान नगरी विज्ञान से सम्बन्धित एक प्रदर्शनी एवं संग्रहालय है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में अपने तरह का सबसे बड़ा विज्ञान केन्द्र है। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत आता है। इसमें दो सुविधाएँ हैं- विज्ञान केन्द्र एवं सम्मेलन केन्द्र। विज्ञान नगरी परिसर में स्पेस ओडीसी, डायनामोशन, क्रम-विकास पार्क, समुद्रवर्ती केन्द्र और एक विज्ञान पार्क है। स्पेस ओडीसी में प्रथम दीर्घाकार फार्मेट चलचित्र प्रेक्षागृह, समय यंत्र, 3-विमीय दृश्य प्रेक्षागृह, दर्पण का जादू और अंतरिक्ष विज्ञान, गतिविद्युत एवं कल्पित सत्य पर प्रदर्श (मॉडल) हैं। दर्शकों की शिक्षा तथा उनके मनोरंजन दोनों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोना, जल जीवशाला, भीमकाय रोबोटिक कीड़ों पर एक प्रदर्शनी तथा अनेक अन्त:क्रियात्मक प्रदर्श हैं। बच्चों के अलावा बड़ों के लिए भी यहां ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना होगा।

Photo Courtesy: Biswarup Ganguly

बॉटनिकल गार्डन

कई एकड़ में फैली हरियाली, पौधों की दुर्लभ प्रजातियां, सुंदर खिले फूल, शांत वातावरण यहां प्रकृति के साथ शाम गुजारने का एक सही मौका है। नदी के पश्चिमी ओर स्थित इस गार्डन में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बरगद का पेड़ है, जो 10,000 वर्ग मीटर में फैला है, इसकी लगभग 420 शाखाएं हैं।

Photo Courtesy: McKay Savage

अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान

अलीपुर वन्य प्राणी उद्यान जिसे अलीपुर चिडियाघर या कोलकाता चिडियाघर के नाम से भी जाना जाता है भारत का सबसे पुराना प्राणी उद्यान है। यह कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। इसे अद्वैत नामक कछुए के नाम से भी जाना जाता है जो विश्व में किसी भी प्राणी से लम्बी आयु का था।

बच्चों संग कहां घूमें कोलकाता में

Photo Courtesy: Koshy Koshy

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+