Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5 जगहें जहां घूमने जाएं तो न रहने का और न ही खाने का लगेगा एक भी रुपया

5 जगहें जहां घूमने जाएं तो न रहने का और न ही खाने का लगेगा एक भी रुपया

घूमने जाने का बजट बनाते समय सबसे ज्यादा जिन चीजों पर खर्च होता है, वह है रहना और खाना। कई बार रहने-खाने का खर्च ही इतना ज्यादा हो जाता है कि घूमने का सारा मजा किरकिरा कर देता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप घूमने जाते हैं तो न तो रहने और न ही खाने का एक भी रुपया खर्च होगा। है न मजेदार बात।

जी हां, हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां रहना और खाना पूरी तरह से मुफ्त है।

free places to live

1. मणिकरण साहिब, हिमाचल प्रदेश

देश और विदेशों से आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही आकर्षित करता है। मणिकरण साहिब हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गुरुद्वाराओं में आता है। अगर आप कुल्लु-मनाली या स्पीति वैली की तरफ घूमने जा रहे हैं तो एक बार मणिकरण साहिब गुरुद्वारा में जरूर जाएं। यहां रहना और खाना तो पूरी तरह से फ्री है। सैलानियों को यहां रुकने के लिए कोई शुल्क नहीं देनी पड़ती है।

manikaran sahib

2. भारत हेरिटेज सर्विसेज, ऋषिकेश

ऋषिकेश में ठहरने की बेस्ट जगहों में भारत हेरिटेज सर्विसेज को गिना जाता है। यहां का शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। खास बात है कि यहां रहना-खाना पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि यहां रुकने वाले लोगों को वॉलेंटियर के तौर पर थोड़ा काम करना पड़ता है। ऋषिकेश को योग नगरी के रूप में भी जाना जाता है। तो अगली बार गंगा किनारे जब भी योगाभ्यास का मन बनाएं तो एक बार यहां रुकने के बारे में भी जरूर सोचे।

3. गोल्डेन टेम्पल, अमृतसर

अमृतसर का गोल्डेन टेम्पल या हरिमंदिर साहिब दुनिया भर में मशहूर गुरुद्वारा है। अमृतसर जाने वाले सभी सैलानियों की बकेट लिस्ट में वाघा बॉर्डर पर घूमने जाने के साथ ही गोल्डेन टेम्पल का लंगर खाना भी शामिल होता है। गोल्डन टेम्पल भारत के मेगा किचन में शामिल है जहां हर रोज हजारों लोगों के लिए मुफ्त भोजन बनाया जाता है।

golden temple amritsar

यहां सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि इसके श्री गुरु रामदास सराय में लोगों के ठहरने की मुफ्त व्यवस्था होती है। यहां 228 कमरे और 18 बड़े हॉल में तीन दिनों तक लोग मुफ्त में रह सकते हैं। रात को रहने के लिए गद्दे और चादरों की व्यवस्था भी की जाती है।

4. परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश

ऋषिकेश का एक और प्रसिद्ध आश्रम परमार्थ निकेतन है, जहां रहना और खाना मुफ्त में होता है। इस आश्रम में 1000 से अधिक कमरे हैं। इस आश्रम के प्रागण में भगवान शिव की 14 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इसके साथ ही आश्रम के प्रांगण में कल्पवृक्ष (बरगद) भी मौजूद है। अगर आप अध्यात्मिक शांति की तलाश में ऋषिकेश आते हैं तो यह आश्रम रुकने की एक अच्छी जगह साबित हो सकती है।

view

5. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला ऐसी जगह है जो अपने पहाड़ी नजारों और यहां की प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप कम बजट में धर्मशाला घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो ठहरने के लिए श्री गुरु सिंह सभा में जा सकते हैं।

कहा जाता है कि यहां पर्यटकों के लिए 2 दिनों तक मुफ्त में रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। गुरुद्वारा का लंगर खाने की बेस्ट जगहों में से एक है, जहां स्वच्छता और पवित्र भाव के साथ भोजन परोसा और खिलाया जाता है।

More News

    Read more about: amritsar rishikesh manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+