Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » चीजें जो भारत को बनाती हैं विश्व का सबसे खास देश

चीजें जो भारत को बनाती हैं विश्व का सबसे खास देश

भारत की मुख्य खासियतें जिनकी वजहों से भारत अतुलनीय कहा जाता है। Unique things make India incredible.

भारत विविधताओं का देश है, जिसकी विविध खूबसूरती आप यहां के खान-पान से लेकर रहन सहन में आसानी से देख सकते हैं। भारत के विषय में एक बात कही जाती है कि यहां हर 100 किमी पर क्षेत्र की बोली व हर 300 किमी पर भाषा में परिवर्तन हो जाता है। यानी यह एक गर्व का विषय है कि हमारा जन्म एक ऐसे देश में हुआ है जो भाषाई खजाने के मामले में विश्व के बाकी देशों से कहीं ज्यादा आगे है।

लोक कला-संस्कृति, पारंपरिक भोजन, नृत्य-संगीत के मामलें भी भारत विश्व में एक अलग स्थान रखता है। इसलिए भारत पूरे विश्व के चुनिंदा सबसे खास देशों में गिना जाता है। आज इस खास लेख में हम भारत की उन विविधताओं की बात करेंगे जिनकी वजह से भारत देश को'अतुलनीय भारत' का दर्जा प्राप्त है।

त्योहारों का देश भारत

त्योहारों का देश भारत

भारत त्योहारों के देश कहा जाता है, यहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिलकर सालभर असंख्य त्योहारों को हर्सोउल्लास के साथ मनाते हैं। यहां के प्रमुख त्योहार जैसे होली, दशहरा, दीवाली, ईद, दुर्गा पूजा आदि त्योंहारों में शरीक होने के लिए भी विश्व भर से लोग आते हैं।

खासकर भारत की होली और दीवाली पूरे विश्व में विख्यात है। कुछ त्योहार भारत के पौराणिक काल से जुड़े हैं जिन्हें पूरे विधि विधान से पालन किया जाता है, जबकि कुछ उत्सव खुशी के रूप में मनाए जात हैं जैसे मकर संक्रांति ।

भारत की लोक संस्कृति का हिस्सा ये त्योहार भारत की विविधता में एकता को भली भांति प्रदर्शित करते हैं। यहां हर धर्म के लोग एकदूसरे के त्योहारों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

लजीज पारंपरिक भोजन

लजीज पारंपरिक भोजन

अगर आपको भारत की विविधता को करीब से समझना है तो भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक पकवानों और व्यंजनों को जरूर चखें। उत्तर से लेकर दक्षिण या पूर्व से लेकर पश्चिम भारत के सभी राज्य अपने खास भोजनों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

समुद्री तटों के करीब बसे राज्य (गोवा, बंगाल, ओडिशा) जहां अपने सी फूड्स के लिए जाने जाते हैं वहीं गंगा के मैदान वाले उत्तरी राज्य लजीज शाकाहारी व्यजंनों के लिए जाने जाते हैं।

इसके अलावा हैदराबाद, लखनऊ और भोपाल जैसे राज्य अपने नॉन वेज फूड्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आपको मीठे का शौक है तो पश्चिम बंगाल का सफर करें...वहां का विश्व प्रसिद्ध रोसोगुल्ला देख आपके मुंह में पानी जरूर आ जाएगा।

प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध

प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध

व्यंजनों और त्योहारों के अलावा भारत भूमि की प्राकृतिक सौंदर्यता किसी आश्चर्य से कम नहीं, यहां आपको गर्म मरूस्थल से लेकर हिम पर्वित, समुद्री तटों से लेकर बर्फीले मैदान सब दिखेंगे। हिमालय को भारत का गर्व माना जाता है, इसके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारतीय राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा उन्नत माने जाते हैं।

भारत के कश्मीर को पृथ्वी के स्वर्ग का दर्जा प्राप्त है। जिसकी हसीन वादियों को लुत्फ उठाने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। आप यहां हर तरह के मौसम और स्थानों का आनंद ले सकते हैं। विविधता भारत के हर क्षेत्र में विद्यमान है।

योग और अध्यात्म

योग और अध्यात्म

आपको जानकर गर्व होगा कि योग-अध्यात्म के क्षेत्र में विश्व गुरू माना जाता है। भारत लंबे समय से अपनी ऋषि परंपरा का अनुसरण करते आ रहा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी आत्मिक और मानसिक शाांति की तलाश में भारत का द्वार खटखटाते हैं। और भारत अतिथी देव भव: के सिंद्धातों पर चलने वाला सभी महमानों का सत्कार सम्मान करता है।

भारत का उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश अध्यात्मिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थान माने जाते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में कई प्रसिद्ध आश्रम और योगशालाएं मौजूद हैं, जहां का यौगिक और आध्यात्मिक अनुभव पाने के लिए विश्व भर से लोग आते हैं।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

उपरोक्त खासियतों के अलावा भारत अपने गौरवशाली इतिहास के लिए भी जाना जाता है। भारत भूमि की खूबसूरती के मोह में मुगलों से लेकर अंग्रेज सब वशीभूत हो गए थे..सब ने भारत को हथियाने की कोशिश की पर भारत की विशालता के सामने इन सब को झुकना पड़ा। भारत वीर योद्धाओं के खून-पसीने से सिंची हुई ऐतिहासिक भूमि है, जिसे देखने के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटन यहां तक का सफर तय करते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+