Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात की ये 6 जगहें जरूर घूमें, जहां मानसून दिखाता है अपना Magic

गुजरात की ये 6 जगहें जरूर घूमें, जहां मानसून दिखाता है अपना Magic

गुजरात की भूमि में विविधता के साथ यहां की संस्कृति में भी काफी विविधता देखी जाती है। यह ऐसा राज्य है जहां सफेद नमक के रेगिस्तान से लेकर सागर की गहराईयां और हरियाली व हरे-भरे जंगल सब कुछ मिलेंगे। अगर आप मानसून में गुजरात आने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां मानसून अपना जादू बिखेरता है।

gujarat monsoon

मानसून के समय गुजरात में घूमने की 6 मुख्य जगहें :

1. सापुतारा

गुजरात का एकलौता हिल स्टेशन सापुतारा, पश्चिमी घाट में स्थित है। मानसून के समय यह घूमने की एक आदर्श जगह है। बारिश के दिनों में इस शहर में हरियाली और ताजगी की कोई कमी नहीं होती है। अगर आप मानसून के मौसम में गुजरात के सापूतारा आने का प्लान बना रहे हैं तो याद से सापूतारा लेक और सनराइज प्वाएंट घूमना मत भूलिए। यहां हल्की-हल्की बारिश के बीच मानसून के मौसम का असली आनंद आपको मिलेगा।

2. धोरोई बांध

साबरमती नदी पर मौजूद धोरोई बांध भी चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। मानसून के मौसम में इस जगह की हरियाली कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। मानसून में बांध में जमा पानी फोटोग्राफी के लिए एक शानदार लोकेशन तो बनता है, साथ ही यहां लोग अक्सर पिकनिक मनाने भी आते रहते हैं। आसपास मौजूद पहाड़ियां इस बांध की खुबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। एक दिन के लिए मानसून के मौसम में घूमने जाने की बेस्ट जगह धोरोई बांध हो सकती है।

dhoroi dam gujarat

3. गिरनार

जुनागढ़ के पास मौजूद गिरनार पर्वतश्रृंखला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दूसरी जगहों की तरह ही मानसून के समय गिरनार की खूबसूरती भी काफी बढ़ जाती है। यहां का मौसम ताजगी से भरा होता है। सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी पर मौजूद मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाना, न सिर्फ रोमांच बढ़ाता है बल्कि इस जगह को एक अलग अंदाज में अनुभव करने का मौका भी देता है।

4. पावागढ़

मानसून के समय एक छोटे से ट्रिप पर जाने के लिए पावागढ़ भी अच्छी जगह हो सकती है। पावागढ़ जम्बुघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य का एक हिस्सा है। मानसून के समय पहाड़ों और जंगलों की सुन्दरता व हरियाली में वृद्धि होती है। जो मानसून में पावागढ़ को एक मस्ट वीजिट पर्यटन स्थल बनाता है। बारिश की बूंदों के साथ यह पूरा हिस्सा घनी हरियाली से घिर जाता है। उस समय यहां ट्रेकिंग और एक्सप्लोरिंग बहुत ही रोमांचक बन जाता है।

gujarat monsoon lush greenery

5. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया

जी हां, मानसून के समय गुजरात में घूमने की बेस्ट जगहों में केवड़िया का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी शामिल है। बारिश के समय पूरे क्षेत्रों के पेड़ों की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है। पास बहती नर्मदा नदी के जलस्तर में भी उस समय काफी वृद्धि हो जाती है। इसके साथ ही मानसून के समय मौसम ठंडा होने की वजह से 182 मीटर ऊंचे सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ति और यहां मौजूद म्यूजियम को एक्सप्लोर करना काफी आसान बन जाता है।

6. डांग - जिला

गुजरात को डांग जिला इको-टूरिज्म का एक शानदार उदाहरण है। मानसून की शुरुआत होते ही यहां के जंगल घने से और भी ज्यादा घने होने लगते हैं। आसमान में काले बादल, नीचे घनी हरियाली पूरे परिवेश को काफी जादुई बना देती है। इस वजह से ही गुजरात के इस जिले में मानसून के मौसम में आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा होती है।

More News

    Read more about: gujarat girnar monsoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+