Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आगरा के किले में फिर से गुंजेगा इतिहास, शुरू होने वाला है Light & Sound शो - कब से!

आगरा के किले में फिर से गुंजेगा इतिहास, शुरू होने वाला है Light & Sound शो - कब से!

ताजनगरी आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण ताजमहल और आगरा का किला होता है। बड़ी संख्या में देश और विदेश से आने वाले पर्यटक इन दोनों पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए साल के हर मौसम में आते रहते हैं। अब आगरा में आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ने वाला है और वह है इतिहास। क्योंकि जल्द ही आगरा के किले पर फिर से गूंजने वाला है इतिहास और शुरू होने वाला है Light & Sound शो।

मिली जानकारी के अनुसार इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। संभावना जतायी जा रही है कि इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आगरा में रात के समय रुकने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जाएगी जिससे आगरा की अर्थव्यवस्था भी विकसित होगी।

agra fort light and sound show

फिर से गुंजेगा इतिहास

आगरा किले पर फिर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से मुगलिया इतिहास, राजपूतों, छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य मराठा योद्धाओं की शौर्य गाथा के बारे में बताया जाएगा। इस बारे में जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बात भी की है। लाइट एंड साउंड शो में इस बार प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए दर्शकों को तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी।

कब से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

मिली जानकारी के अनुसार आगरा किले पर लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। संभावना है कि इसे 22 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा किले पर इस लाइट एंड साउंड शो को प्रो पूअर टूरिज्म स्कीम के तहत शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए वर्ल्ड बैंक ने भी करोड़ों रुपए खर्च किये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस शो की स्क्रीप्ट में चौहान शासकों द्वारा बनवाया गया बादलगढ़ किले का आगरा का किला बनने की कहानी, आगरा किले से जुड़ा राजपूत वंश का संबंध, मुगलों का इतिहास, छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा, गुरु गोविंद सिंह की वीरता, 1857 का गदर के साथ-साथ अंग्रेजी हुकूमत के महत्वपूर्ण घटनाओं को भी लाइट एंड साउंड शो में दिखाया जाएगा।

light and sound show agra fort

बंद कर दिया गया था लाइट एंड साउंड शो

आगरा के किले पर पहली बार लाइट एंड साउंड शो को नहीं शुरू किया जा रहा है। दरअसल, इसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी। साल 2011 में इस शो पर कुछ महीनों का एक छोटा सा ब्रेक लगा था लेकिन साल 2011 में ही इसे फिर से शुरू भी कर दिया गया था। साल 2019 में लाइट व साउंड से जुड़े कई उपकरणों के खराब हो जाने के बाद इसे आखिरकार बंद कर देना पड़ा था, जिसे अब फिर से शुरू किया जा रहा है।

गोल्डन ट्राएंगल का हिस्सा है आगरा

आगरा गोल्डन ट्राएंगल - दिल्ली, आगरा और जयपुर का हिस्सा है। इसलिए आगरा आने वाले ज्यादातर पर्यटक अक्सर दिल्ली से आते हैं। वे दिन के समय आगरा में ताजमहल, म्यूजियम, आगरा का किला आदि पर घूमने के बाद सीधे जयपुर के लिए निकल जाते हैं। कुछ पर्यटक ग्वालियर और खजुराहो भी चले जाते हैं। लेकिन लाइट एंड साउंड शो जैसे नये आकर्षणों को शुरू कर आगरा में पर्यटकों को रात के समय भी रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को भी मदद मिल सकें।

agra uttar pradesh fort

बताया जाता है कि आगरा किले पर लाइट एंड साउंड शो को दो भाषाओं - हिंदी और अंग्रेजी में शुरू किया जाएगा। इस बार लाइट एंड साउंड शो में अंग्रेजी भाषा को अपनी दमदार आवाज देंगे एक्टर कबीर बेदी। वहीं हिंदी को मशहूर लेखक हरीश भिमानी अपनी आवाज देने वाले हैं।

More News

    Read more about: agra fort history
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+