Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से शुरू हुआ आगरा मेट्रो का सफर, जानिए कितने हैं स्टेशन और क्या होगा किराया!

आज से शुरू हुआ आगरा मेट्रो का सफर, जानिए कितने हैं स्टेशन और क्या होगा किराया!

आगरा मेट्रो ने अपना सफर आज यानी 6 मार्च से शुरू हो चुका है। आगरा के प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का वर्चुअली उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ ही कई पर्यटन स्थल जैसे ताजमहल और आगरा के किले तक पहुंचना पहले के मुकाबले और भी आसान हो गया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) पर आगरा मेट्रो के इस सेक्शन की जिम्मेदारी है। प्रायोरिटी कॉरिडोर में 6 किमी लंबे स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन किया जाएगा जिसमें 6 मेट्रो स्टेशन बनाए गये हैं। इनमें से 3 स्टेशन जमीन के ऊपर और 3 स्टेशन भूमिगत हैं।

agra metro station

आगरा मेट्रो के स्टेशन

  • ताज पूर्वी द्वार (जमीन के ऊपर)
  • शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता (जमीन के ऊपर)
  • फतेहाबाद रोड (जमीन के ऊपर)
  • ताज महल (भूमिगत)
  • आगरा फोर्ट (भूमिगत)
  • मनःकामेश्वर (भूमिगत)
taj mahal metro station

कितना होगा किराया

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आगरा मेट्रो में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच का किराया ₹10 होगा। एक स्टेशन से अगले 2 स्टेशनों के बीच का किराया ₹20 होगा और एक स्टेशन से दो से ज्यादा स्टेशनों की दूरी तय करने पर यात्रियों को ₹30 किराया चुकाना पड़ेगा।

आगरा मेट्रो से जुड़ी अन्य दिलचस्प जानकारियां

metro station tajmahal
  • आगरा मेट्रो परियोजना की शुरुआत दिसंबर 2020 को हुई थी।
  • आगरा मेट्रो की पूरी परियोजना को संपूर्ण करने में लगभग 8379.62 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसमें से सिर्फ प्रायोरिटी कॉरिडोर को तैयार करने में लगभग 2100 करोड़ रुपए का खर्च आया है।
  • आगरा मेट्रो के लिए आधा फंडिंग यूरोपिय इंवेस्टमेंट बैंक से आया है। बाकी का आधा हिस्सा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच आधा-आधा हिस्सों में बंटा।
  • इस परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के जमीन के ऊपर वाले हिस्से को पूरा होने 29 महीना और भूमिगत हिस्से को पूरा होने में 23 महीने का समय लगा। जो इसे देश का सबसे तेजी से बनने वाला मेट्रो परियोजना बनाता है।
  • अभी आगरा मेट्रो के 5 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और हर ट्रेन में लगभग 700 यात्री सफर कर सकेंगे।
  • सप्ताह के सातों दिन मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा।

More News

Read more about: uttar pradesh agra metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+