Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Women's Day : खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और अहमदाबाद के इन Events में हो शामिल, जानिए Location

Women's Day : खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और अहमदाबाद के इन Events में हो शामिल, जानिए Location

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक दिन के लिए महिलाओं को आदर व सम्मान देने का दिन नहीं बल्कि यह एक ऐसा दिन होता है, जब महिलाओं के संघर्ष, अपने परिवार और अपने काम के प्रति समर्पण की भावनाओं को पूरी दुनिया के सामने लाया जाता है। इस दिन विषम परिस्थितियों में न रुकने और न ही झुकने की महिलाओं जुझारु क्षमता के बारे में खुलकर बात की जाती है और उनके प्रति सम्मान की भावना दर्शायी जाती है।

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अगर आप भी अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले ऐसे ही किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो हम यहां अहमदाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट दे रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि कैसे इन कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकती हैं।

women s day

1. इंटरनेशनल वीमेन्स डे नाइट राइड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की शाम को महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो उनकी एकता, स्वतंत्रता और शक्ति को दर्शाएगी। अगर आपको साइक्लिंग करना अच्छा लगता है या आपने बस अभी-अभी साइकिल चलाना सीखा ही है, दोनों स्थितियों में ही आप इस साइकिल रैली का हिस्सा बन सकती हैं। यह साइकिल रैली अहमदाबाद के रिवरफ्रंट सरदार ब्रिज, पलदी से शाम को 7.30 बजे शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने का शुल्क ₹75 है।

Booking के लिए क्लिक करें।

ध्यान दें, इस साइकिल रैली में हिस्सा लेने के लिए आपको 7 बजे वेन्यू पर पहुंचना होगा और इसमें पुरुष अथवा लड़कों को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।

2. वीमेन्स डे जर्नल्स

कई बार महिलाएं अपने दिल की बात दूसरों से बोल नहीं पाती हैं, लेकिन चिट्ठियों या जर्नल्स में बड़ी आसानी से बयां कर जाती हैं। अगर आप भी उनमें से ही एक हैं, तो 7 और 8 मार्च को नाराणपुरा के क्रेजी प्लांट लेडी कैफे में चली आइए। यहां बैठकर अपने भविष्य को पत्र लिखिए, उसे बताइए कि आप खुद को भविष्य में कैसा देखना चाहती हैं। यहां के शांत परिवेश में बैठकर गर्मागर्म कॉफी के एक कप की चुस्कियां भरते हुए आप आत्म चिंतन भी कर सकती हैं। इस जर्नलिंग सेशन में हिस्सा लेने का एंट्री शुल्क ₹599 है।

Booking के लिए क्लिक करें।

3. डांस मेडिटेशन

पूरा दिन तो दूसरों के लिए जीती हैं, लेकिन महिला दिवस जैसे मौके पर भी थोड़ा सा समय तो अपने लिए निकाला ही जा सकता है। है न...। अगर आप भी यह मानती हैं तो हिस्सा लिजीए सेल्फ एक्सप्रेशन और रिलैक्सेशन सेशन में। खास बात है कि इस सेशन में हिस्सा लेने के लिए पहले से किसी अनुभव का होना बिल्कुल जरूरी नहीं है।

जरूरत है तो बस खुले मन की और खुद को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति की। यह सेशन अहमदाबाद के बोडकदेव में राजपथ बंगला रोड पर स्थित सोल स्क्वॉयर में 8 मार्च की शाम को 5 बजे से आयोजित होगा। सेशन में हिस्सा लेने की एंट्री शुल्क ₹501 है।

Booking के लिए क्लिक करें।

4. वीमेंस डे आर्ट वर्कशॉप

कहा जाता है कि कलाकारी इंसान के मन के तनाव को दूर भगाने का सबसे अच्छा जरिया होती है। अगर आप भी इस महिला दिवस पर अपने अंदर के कलाकार को जगाना चाहती हैं या कलाकारी में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं तो आर्ट कैफे में होने वाले सेशन में जरूर हिस्सा लें।

खास बात यह है कि आप यहां बनायी हुई अपनी कलाकृतियों को घर भी ले जा सकेंगी। यह आर्ट सेशन 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक वाबी-साबी आर्ट कैफे, थलतेज में आयोजित होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए ₹939 का टिकट बुक करना पड़ेगा।

Booking के लिए क्लिक करें।

5. वीमेंस डे टूर्नामेंट

अगर आप चेस, कैरमबोर्ड या टेबिल टेनिस की शौकिया खिलाड़ी हैं या किसी जमाने में इन खेलों की महिर थी लेकिन बाद में काम के दबाव में खेलने का समय नहीं मिल पाता हैं तो तैयार हो जाएं। अपना हुनर दिखाने का वक्त आ चुका है।

अहमदाबाद के रामदेव नगर में मौजूद टॉपस्पीन क्लब में 8 मार्च की सुबह 11 बजे से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। सबसे अच्छी बात है कि इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं है। यह टूर्नामेंट 9 मार्च को शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

Booking के लिए क्लिक करें।

6. पेंट, ईट, ड्रिंक, रीपिट वर्कशॉप

घर और कामकाज की भागादौड़ी के बीच, अपने और अपने शौक को पूरा करने के लिए थोड़ा सा समय निकालना बिल्कुल भी बुरी बात नहीं होगी। महिला दिवस के मौके पर कला स्पर्श अकादमी की तरफ से सभी आयुवर्ग की महिलाओं के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पेंटिंग, ढेर सारा खाना-पीना और एक-दूसरे से गपशप करने का मौका मिलेगा।

यह इवेंट 8 मार्च की शाम को 4.30 बजे से थलतेज के सिन्धुभवन मार्ग पर मौजूद ग्रील किचेन में आयोजित होगा। इसका एंट्री शुल्क ₹600 है।

Booking के लिए क्लिक करें।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+