Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल शुरू, पहला दिन रहा ड्रोन और लेजर शो के नाम...कौन से कार्यक्रम होंगे आयोजित?

अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल शुरू, पहला दिन रहा ड्रोन और लेजर शो के नाम...कौन से कार्यक्रम होंगे आयोजित?

अहमदाबाद के कांकरिया झील परिसर में 7 दिवसीय कार्निवल की शुरुआत हो चुकी है। कांकरिया कार्निवल 2024 का पहला दिन लेजर और ड्रोन शो के नाम रहा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने क्रिसमस की शाम को कार्निवल का उद्घाटन किया। पहले दिन ही बड़ी संख्या में अमदाबादी कांकरिया कार्निवल में पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जतायी जा रही है कि 7 दिनों के दौरान कांकरिया कार्निवल में लगभग 20 लाख लोग पहुंचेंगे। प्रतिदिन सुबह से ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कांकरिया कार्निवल में किया जा रहा है, जिसका लुत्फ आम नागरिक उठा सकते हैं।

पहला दिन आयोजित हुआ शानदार लेजर और ड्रोन शो

कांकरिया कार्निवल के पहले दिन शानदार लेजर और ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद अतिथि समेत आम लोग वाह-वाह कह उठे। इसके साथ ही लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। शाम को अंधेरा छाने के बाद जब सैंकड़ों की संख्या में ड्रोन एक साथ आसमान में विभिन्न तरह की आकृतियां बनाने लगे, तो वह नजारा बड़ा ही शानदार दिखाई दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब अहमदाबाद के कांकरिया कार्निवल में ड्रोन व लेजर शो का आयोजन किया गया। इस ड्रोन शो की तुलना दुबई में आयोजित होने वाले ड्रोन शो से की जा रही है।

kankaria carnival ahmedabad

सुबह 6 बजे से शुरू हो रहे हैं कार्यक्रम

कांकरिया कार्निवल में कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह 6 बजे से ही शुरू हो जा रहा है, जो रात को 10 बजे तक जारी रह रहा है। इस दौरान अंडरवाटर डांस शो से लेकर आग के साथ नृत्य आदि भी प्रस्तुत की जाएगी, जो निश्चित रूप से अहमदाबादवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करेगा। अगर आपको हंसना-मुस्कुराना पसंद है, तो आप कांकरिया कार्निवल में आयोजित होने वाले लाफिंग क्लब में भी हिस्सा ले सकते हैं।

इसके अलावा आतिशबाजी, साउंड और म्यूजिक शो, गुजरात के लोक नृत्य, स्टैंड अप कॉमेडी, विभिन्न तरह के गेम शो, फायर शो, सर्कस, बॉलीवुड फ्यूजन, वायलिन, संतूर वादन, सूफी गजल, पुलिस बैंड, मार्शल आर्ट, साइकिल स्टंट, कविता पाठ, मलखम शो, नेल आर्ट, टैटू, मेहंदी आर्ट, लाइव कराओके, किड्स डांस, ड्राइंग प्रतियोगिता, बागवानी व फोटोग्राफी की कार्यशाला और न जाने कितना कुछ आयोजित होगा। कोई भी कार्निवल बिना गाने और डीजे के भला कैसे पूरा हो सकता है।

इस बात का ध्यान कांकरिया कार्निवल में भी रखा गया है और म्यूजिक शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्निवल में बिना शॉपिंग किये कोई घर कैसे वापस लौट सकता है...यहां मिट्टी के बर्तन से लेकर हैंडमेड आभूषण, पारंपरिक गुजराती वस्त्र, घर की सजावट के सामान और कितनी तरह की चीजें भी मिलेंगी, जिन्हें खरीदना बिल्कुल मत भूलें।

बनाए गये हैं 3 स्टेज

अहमदाबाद के कांकरिया कार्निवल में 3 स्टेज बनाए गये हैं, जहां सुबह से ही इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से पहला स्टेज पुष्पकुंज गेट के पास बनाया गया है, दूसरा स्टेज बालवाटिका में और तीसरा स्टेज व्यायामशाला स्कूल के पास बनाया गया है। स्टेज 1 के पास लाइट एंड साउंड शो और स्टेज नंबर 3 के पास लेजर शो आयोजित होगा।

कार्निवल के पहले दिन यानी 25 दिसंबर को संतवाणी त्रिवेदी का म्यूजिक शो, दूसरे दिन 26 दिसंबर को राग मेहता का लाइव बैंड परफॉर्मेंस हुआ। तीसरे दिन यानी 27 दिसंबर को इशानी दवे, चौथे दिन 28 दिसंबर को गीताबेन रबारी का कार्यक्रम आयोजित होगा। 30 और 31 दिसंबर को साईराम दवे का कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 4 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक कांकरिया कार्निवल में लोग निःशुल्क शामिल हो सकते हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+