Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद कांकरिया कार्निवल : विश्व रिकॉर्ड, ड्रोन शो, अंडरवाटर डांस और भी बहुत कुछ, कब शुरू और एंट्री शुल्क?

अहमदाबाद कांकरिया कार्निवल : विश्व रिकॉर्ड, ड्रोन शो, अंडरवाटर डांस और भी बहुत कुछ, कब शुरू और एंट्री शुल्क?

साल का वह समय जिसका अहमदाबाद वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अहमदाबाद का प्रसिद्ध कांकरिया कार्निवल की घोषणा कर दी गयी है। लेकिन सिर्फ कांकरिया कार्निवल ही नहीं, बल्कि इस साल कार्निवल में ऐसा काफी कुछ होने वाला है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। अहमदाबाद के लोकप्रिय कांकरिया झील परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्निवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करने वाले हैं।

25 दिसंबर को जब पूरी दुनिया क्रिसमस कार्निवल मनाने में व्यस्त होगी, ठीक उसी समय अहमदाबाद कांकरिया कार्निवल मनाएगा। अगर इस साल अहमदाबाद के कांकरिया कार्निवल में शामिल नहीं हुए तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आप काफी कुछ Miss कर जाएंगे।

ahmedabad kankaria carnival

कब से कब तक चलेगा कांकरिया कार्निवल?

इस साल कांकरिया कार्निवल की शुरुआत 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री पटेल खुद करेंगे। साल 2008 से अहमदाबाद के कांकरिया झील परिसर में इस कार्निवल का आयोजन किया जाता है। कांकरिया कार्निवल का आयोजन अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) द्वारा किया जाता है।

इस साल 25 दिसंबर को कांकरिया कार्निवल की शुरुआत होने वाली है। 7 दिनों तक चलने वाला यह कार्निवल 31 दिसंबर तक चलेगा। यानी साल 2024 को शानदार अंदाज में विदा करने का पूरा इंतजाम किया गया है। इस साल कांकरिया कार्निवल का आयोजन 'विकसित गुजरात, विकसित इंडिया' की थीम पर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांकरिया कार्निवल में एंट्री निःशुल्क होने वाली है। हां, मुख्य झील परिसर में प्रवेश करने के लिए एंट्री शुल्क देना पड़ सकता है।

क्या कहना है AMC का

Times of India की रिपोर्ट में कांकरिया कार्निवल के बारे में AMC के डेप्यूटी कमिश्नर जयेशकुमार उपाध्याय के हवाले से बताया गया कि इन सात दिनों तक कार्निवल के दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्टैंड-अप कॉमेडी शो भी शामिल है। सभी तरह के कार्यक्रमों के लिए 3 अलग-अलग स्टेज बनाए गये हैं। उपाध्याय का कहना है कि कार्निवल के दौरान योग और लाफ्टर क्लब आदि का भी आयोजन सुबह के समय में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्निवल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां आने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए मेडिकल टीम को तैनात किया जाएगा और अगर कोई बच्चा कार्निवल परिसर में खो जाता है, तो उसे ढूंढने के लिए भी अलग डेस्क बनाया जाएगा। कार्निवल परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस और अग्निशमन टीम को भी नियुक्त किया जाएगा।

kankaria carnival ahmedabad

क्या होगी कांकरिया कार्निवल की विशेषताएं?

बनेगा विश्व रिकॉर्ड - कांकरिया कार्निवल के उद्घाटन के दिन AMC के स्कूलों और आंगनवाड़ी के लगभग 1000 छात्र बडे़ ही मजेदार अंदाज में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने की कोशिश करेंगे। ये सभी छात्र एक साथ में चॉकलेट और कैंडी का पैकेट फाड़कर उन्हें एक साथ में खाएंगे।

ड्रोन शो - कांकरिया कार्निवल में इस साल ड्रोन शो आयोजित होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कांकरिया कार्निवल के दौरान ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

कई शानदार कार्यक्रम - मनन देसाई, चिरायु मिस्त्री, अमित खुआ आदि के स्टैंड-अप कॉमेडी, ड्रोन शो के अलावा अंडरवाटर डांस परफॉर्मेंस और ह्यूमैन पायरो (Human Pyro) शो का भी आयोजन होगा। कई लोकप्रिय कलाकार जैसे किंजल दवे, राग मेहता, गीता रबारी, इशानी दे, कैरवी बुच आदि के कार्यक्रम भी यहां 7 दिनों तक आयोजित होने वाले हैं।

रॉक बैंड मेघधनुष और स्टारफायर के परफॉर्मेंस तो इस कार्निवल में धूम मचाने वाले हैं। इन कार्यक्रमों के अलावा भी अगर कुछ और देखना चाहते हैं, तो फोक डांस, बॉलीवुड फ्यूजन, देशभक्ति के गानों से लेकर लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस, आर्ट डिस्प्ले, पालतू पशु फैशन शो, कटपुतली के खेल, बच्चों के लिए मैजिक शो और न जाने कितना कुछ होगा, जो आपको यहां हर दिन आने के लिए मजबूर कर देगा।

kaknkaria carnival date and time

शॉपिंग और पेट पूजा का भरपूर इंतजाम - अगर कार्निवल में घूमते हुए भूख लग जाए, तो फूड कोर्ट में हर तरह के गुजराती व्यंजनों, स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना बिल्कुल न भूले। इसके साथ ही यहां फ्ली (Flea) मार्केट भी लगाया जाएगा, जहां आप पारंपरिक गुजराती हस्तकला से लेकर कई तरह के सामान खरीद सकते हैं। इस कार्निवल की शुरुआत हर दिन सुबह 6 बजे हो जाएगी और आधी रात तक यहां कार्यक्रम चलते रहेंगे। यानी आपको दुकानें भी देर रात तक खुली मिलेंगी।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+