Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के कांकरिया लेक में फिर से शुरू हुई टॉय ट्रेन राइड, क्या बदल गया है किराया?

अहमदाबाद के कांकरिया लेक में फिर से शुरू हुई टॉय ट्रेन राइड, क्या बदल गया है किराया?

अहमदाबाद के कांकरिया लेक में कार्निवल को लेकर तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। इसी के साथ ही कांकरिया कार्निवल के मद्देनजर टॉय ट्रेन राइड (Toy Train Ride) को फिर से शुरू कर दिया गया है। पिछले 6 महीनों से कांकरिया लेक में टॉय ट्रेन राइड को बंद रखा गया था। कांकरिया लेकफ्रंट का मुख्य आकर्षण अटल स्वर्णिम एक्सप्रेस टॉय ट्रेन राइड ही होता है।

इस साल अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल का आयोजन 25 दिसंबर से होने वाला है। कांकरिया लेकफ्रंट पर यह कार्निवल 31 दिसंबर 2024 तक चलेगा। लगभग 6 महीने बाद फिर से शुरू हुए टॉय ट्रेन राइड के किराए में क्या कोई बदलाव किया गया है? आइए जानते हैं -

ahmedabad kankaria lake toy train ride

फिर से शुरू हुई टॉय ट्रेन का सफर

कांकरिया कार्निवल को ध्यान में रखते हुए ही 6 महीनों से बंद पड़े अटल स्वर्णिम एक्सप्रेस टॉय ट्रेन राइड को कांकरिया लेकफ्रंट में फिर से शुरू किया गया है। यह टॉय ट्रेन कांकरिया लेक के चारों ओर गोलाई में चक्कर लगाती है। कांकरिया कार्निवल में आने वाले पर्यटकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है।

Ahmedabad Mirror से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की मेयर प्रतिभा जैन ने इसे हरी झंडी दिखाकर दोबारा शुरू किया। इस दौरान उनके साथ विधायक अमुल भट्ट व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फिर से शुरू होने के बाद टॉय ट्रेन का पहला राइड म्यूनिसिपल स्कूल के छात्रों ने एंजॉय किया।

क्यों बंद था 6 महीनों से

कांकरिया लेकफ्रंट में चलने वाली टॉय ट्रेन अटल स्वर्णिम एक्सप्रेस को पिछले 6 महीनों से बंद रखा गया था। दरअसल, मई 2024 को राजकोट शहर में एक गेम ज़ोन में हुई भीषण अगलगी की घटना के लगभग 30 लोगों की जान चली गयी थी जिसमें 12 बच्चे भी शामिल थे। बताया जाता है कि इस दर्दनाक हादसे में कुछ लोगों के शव तो इस हद तक जल गये थे कि लगभग 25 लोगों की पहचान DNA सैंपल के बाद की जा सकी थी। इस आग को बुझाने में लगभग 4 घंटे का वक्त लग गया था।

दावा किया जाता है कि इस अग्निकांड में गेम ज़ोन के मालिक की भी जलकर मौत हो गयी और उनकी मां से DNA मिलाने के बाद शव की पहचान हो सकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद ही राज्य सरकार ने सभी एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न गतिविधियों को सुरक्षा जांच के लिए बंद कर दिया था।

kankariya lake toy train ahmedabad

टिकट की कीमतों में क्या हुआ बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार टॉय ट्रेन के टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

  • वयस्क - ₹30
  • 12 साल के कम उम्र के बच्चे - ₹12
  • स्कूल से एडुकेशनल ट्रिप पर आने वाले प्रत्येक बच्चा - ₹12

एडुकेशनल ट्रिप पर आने वाले बच्चों के पास स्कूल से लिखवाया गया पत्र का होना अनिवार्य है।

गौरतलब है कि इस साल कांकरिया लेकफ्रंट पर टॉय ट्रेन का संचालन दिवाली के समय भी नहीं किया गया था। दिवाली के समय कांकरिया लेकफ्रंट में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 2.5 लाख थी। 3 दिनों तक चले दिवाली के त्योहार के दौरान AMC लगभग ₹43 लाख कमाई कर डाली थी।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+