Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि पर अहमदाबाद के इन मार्केट्स में मिलेगा गरबा के लिए बेस्ट चनिया-चोली से लेकर ज्वेलरी तक

नवरात्रि पर अहमदाबाद के इन मार्केट्स में मिलेगा गरबा के लिए बेस्ट चनिया-चोली से लेकर ज्वेलरी तक

नवरात्रि को शुरू होने में बस कुछ दिनों का समय रह गया है और आप अभी तक यहीं सोच रही हैं गरबा के लिए बेस्ट चनिया-चोली कहां मिलेगी? आपकी चनिया-चोली से मैच करती हुई बेस्ट ज्वेलरी कौन से मार्केट में मिलेगी, इसके बारे में भी अभी तक आपको पता नहीं है? इससे पहले की म्यूजिक की धून पर आप डांस फ्लोर हिट करें, हम आपको अहमदाबाद के उन सभी मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं कि जहां आपको लास्ट मोमेंट पर भी बेस्ट क्वालिटी और लेटेस्ट डिजाइन वाली चनिया-चोली मिल जाएगी।

और हां, इन मार्केट्स में आपको अपनी मनपसंद डिजाइन की चनिया-चोली या उससे मैच करती ज्वेलरी खरीदने के लिए ज्यादा माथापच्ची भी करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यहां मिलेगी मिरर वर्क से लेकर भारी और हल्की दोनों तरह के काम और कई रंगों में लेटेस्ट डिजाइन वाली चनिया-चोली। जिन्हें पहनकर आप ही इस बार अहमदाबाद की गरबा क्वीन (Garba Queen) बनेंगी।

नोट - गरबा के लिए अपनी ज्वेलरी का चुनाव करते समय जरूर ध्यान दें कि आपके झुमकों और नेकलेस से कहीं आपको ही चोट न लग जाए या कट न जाए। इसलिए ज्यादा नुकीली डिजाइन वाली ज्वेलरी या बहुत भारी झुमके खरीदने से परहेज करने में ही अक्लमंदी है।

अहमदाबाद के वो मार्केट्स जहां मिलेगे गरबा के लिए लेटेस्ट डिजाइन वाली चनिया-चोली और ज्वेलरी :

1. रानी नो हाजिरो

अहमदाबाद में नवरात्रि कलेक्शन की शॉपिंग का सबसे अच्छा मार्केट रानी नो हाजिरो को माना जाता है। यह जगह उन लोगों के लिए जन्नत है, जिन्हें परंपरागत विंटेज कलेक्शन बहुत पसंद है या जो फ्यूजन पसंद करते हैं। यह मार्केट मुख्य रूप से ज्वेलरी के लिए ही सबसे ज्यादा फेमस है। यहां आपको चांदी के पायल, चुड़ियां, कुंदन के गहनों की शानदार डिजाइन मिल जाएगी।

अगर आपको हाथ से की गयी कढ़ाई वाले दुपट्टे या चनिया-चोली पसंद है, तो इस मार्केट का एक चक्कर जरूर लगाएं। यहां से परंपरागत गहने या चनिया-चोली या सिर्फ दुपट्टे खरीदकर आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं और अपने लिए एक नया फ्यूजन लुक भी बना सकती हैं।

chaniya choli shopping

2. लॉ गार्डेन

अहमदाबाद में नवरात्रि शॉपिंग का दूसरा बेस्ट मार्केट लॉ गार्डेन है। यहां आपको सिंपल से लेकर मिरर वर्क वाली, सिल्क की लग्जूरियस से लेकर सूती की आरामदायक हर तरह की चनिया-चोली के विकल्प मिल जाएंगे। इस मार्केट में मुख्य तौर पर पारंपरिक डिजाइन वाली ही चनिया-चोली मिलेगी जो किसी भी त्योहार की जान होती है। अगर आपके पास घाघरे के लिए स्कर्ट है और आपको ब्लाउज या दुपट्टे का विकल्प चाहिए तब आपको लॉ गार्डेन में जरूर आना चाहिए।

यहां कढ़ाईदार सिर्फ ब्लाउज या दुपट्टे के काफी विकल्प आपको मिलेंगे। गरबा के दौरान चांदी के ज्वेलरी के खोने का डर भी काफी ज्यादा होता है। इसलिए अगर आप अपने लुक से मैच करता हुआ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो लॉ गार्डेन है न...।

3. रतन पोल

रेडिमेड चनिया-चोली की डिजाइन पसंद नहीं आती और अपने पसंदीदा मास्टरजी से आप अपनी पसंद की डिजाइन में चनिया-चोली सिलवाना चाहती हैं, तो रतन पोल मार्केट चली आएइ। यहां आपको हर तरह के कपड़े जैसे बांधनी, पटोला, सिल्क आदि अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे। लेकिन सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि रतन पोल मार्केट में आपको रेडिमेड चनिया चोली के भी विस्तृत रेंज मिल जाएंगी। यह अहमदाबाद के सबसे पुराने मार्केट्स में से एक है।

4. अमदावाद हाट

त्योहारों का सीजन हो और अहमदाबादवाले अमवाद हाट से शॉपिंग न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। नवरात्रि के दिनों में अमदावाद हाट में कई तरह के एग्जीबिशन होते हैं, जहां से आप अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ कुछ हटके और यूनिक डिजाइन वाली चनिया-चोली भी अपने लिए चुन सकती हैं।

इन एग्जीबिशन में पारंपरिक हाथों से की गयी कढ़ाई वाली चनिया-चोली, पारंपरिक गहने के अलावा और भी बहुत कुछ मिलता है। अगर नवरात्रि के समय खुद को थोड़ा स्पेशल फील करवाना चाहती हैं, तो एक बार अमदावाद हाट से जरूर शॉपिंग करें।

shopping ahmedabad

5. धालगरवाड मार्केट

नवरात्रि पर स्वैग के साथ गरबा नाइट्स में तो हिस्सा लेना है, लेकिन बजट थोड़ा टाइट है? घबराने की जरूरत नहीं है। आप सीधा चले आइए धालगरवाड मार्केट। यहां आपको अच्छी क्वालिटी और लेटेस्ट स्टाइल वाली चनिया-चोली, बांधनी के दुपट्टे और साड़ियां मिल जाएंगी वो भी आपके अपने बजट में।

अगर आप अपने बजट के आधार पर कपड़े खरीदकर उससे अपने लिए ड्रेस सिलवाना चाहती हैं, तो इस मार्केट में आपको वो सुविधा भी मिल जाएगी। यहां सूती से लेकर रेशम तक के कपड़े बजट के अंदर आसानी से उपलब्ध हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+