Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में खुला नया ऑक्सीजन पार्क : जानें खासियतें, कितनी है एंट्री फीस और क्या है Timing?

अहमदाबाद में खुला नया ऑक्सीजन पार्क : जानें खासियतें, कितनी है एंट्री फीस और क्या है Timing?

अहमदाबादवालों को मिली है नयी सौगात। पेड़ों की छांव में अगर थोड़ा आराम करना चाहते हैं, फूलों की क्यारियों में टहलना चाहते हैं या शहर के बीच लेकिन शहरी शोर-शराबे से दूर कुछ पल अपनों के साथ या अपने लिए निकालना चाहते हैं तो अब अहमदाबाद में ऐसी जगह मिल जाएगी। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड पर ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया है।

लगभग 27 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस पार्क का गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने ड्रोन वीडियो शेयर किया था। क्या है ऑक्सीजन पार्क? इसकी क्या खासियतें हैं? क्यों इस पार्क को ऑक्सीजन पार्क कहा जा रहा है और पार्क में प्रवेश के लिए कितनी है एंट्री फीस?

ahmedabad oxygen park

क्या है ऑक्सीजन पार्क और क्यों दिया गया है यह नाम?

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मॉन्टेकार्लो फाउंडेशन के साथ मिलकर इस पार्क को तैयार किया है। यह पार्क लगभग 27,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क को ऑक्सीजन पार्क का नाम देने की सबसे बड़ी वजह यहां लगाये गये पेड़ हैं। इसे एक तरह से अहमदाबाद का फेंफड़ा कहा जा सकता है क्योंकि इस पूरे पार्क में कुल मिलाकर 1,67,000 विभिन्न प्रजातियों के छोटे और बड़े पेड़ों को लगाया गया है।

यह हरियाली न सिर्फ आंखों को सुकून और ताजगी पहुंचाएगी बल्कि बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का भी उत्सर्जन करेगी। स्थानीय निवासी और पर्यटक इस पार्क में ताजी हवाओं का आनंद लेने के साथ-साथ प्राकृतिक सुन्दरता को भरपूर जी सकेंगे। पार्क में ऐसे वृक्ष और फूलों के पौधे लगाये गये हैं जो अहमदाबाद में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

करें जॉगिंग और एंजॉय करें प्रकृति की सुन्दरता

ऑक्सीजन पार्क सिर्फ हरियाली ही नहीं बल्कि यह लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग भी बनाएगा। पार्क में लोगों के चलने-फिरने, टहलने और जॉगिंग के लिए ट्रैक, व्यायाम की जगहें और ध्यान लगाने के लिए भी जगहें बनायी गयी हैं। इस पार्क में पेड़ों की संख्या ज्यादा होने पर यहां निश्चित रूप से पक्षियों का भी आना-जाना लगा रहेगा।

तो गर्मियों की दोपहर या शाम हो अथवा सर्दियों की दोपहर हो यहां बच्चों, परिवार या दोस्तों के साथ पेड़ों की घनी छांव में बैठकर इनकी चहचहाहट को भी एंजॉय कर सकेंगे। वृद्ध यहां अपने संगी-साथियों के साथ बैठकर किसी भी मुद्दे पर चर्चाएं कर सकते हैं।

ahmedabad new oxygen park

क्या है Timing?

अहमदाबाद का ऑक्सीजन पार्क साल के 365 दिन ही खुला रहेगा। लेकिन सर्दियों और गर्मियों के मौसम में इस पार्क के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन जरूर होगा, जिसे ध्यान में रखने की जरूरत है।

  • 16 सितंबर से 15 मार्च यानी सर्दियों के सीजन में अहमदाबाद का ऑक्सीजन पार्क सुबह में 7 से 10 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक खुला रहेगा।
  • लेकिन गर्मियों के सीजन में यानी 16 मार्च से 15 सितंबर तक यह पार्क सुबह में थोड़ी जल्दी खुलेगा और जल्दी बंद भी होगा। गर्मियों में यह पार्क सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक यह पार्क खुला रहेगा।

पार्क खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन से ही पता चलता है कि इसे हर तरह से यहां आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि हर मौसम में लोग इस पार्क में आने का फायदा उठा सकें।

कितनी है एंट्री फीस?

हाल ही में अहमदाबाद नगर निगम ने थलतेज वार्ड के सिंधु भवन रोड में बनाए गये ऑक्सीजन पार्क में प्रवेश के लिए एंट्री फीस वसूलने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन पार्क में आने वाले लोगों से बतौर एंट्री फीस ₹10 वसूलने का फैसला लिया गया है लेकिन इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट है।

जो लोग ऑक्सीजन पार्क में सुबह के समय 6 से 10 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक पर आएंगे, यह एंट्री शुल्क उनसे नहीं वसूला जाएगा। एंट्री शुल्क उन सभी लोगों से लिया जाएगा जो शाम को इस पार्क में आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप हर रोज इस पार्क में घूमने आना चाहते हैं, तो एक बार शुल्क जमा कर आप अपना मासिक पास भी बनवा सकते हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+