Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नए साल पर अहमदाबाद में पार्टी करने की ये जगहें हैं बड़ी शानदार, कहां जाना पसंद करेंगे आप!

नए साल पर अहमदाबाद में पार्टी करने की ये जगहें हैं बड़ी शानदार, कहां जाना पसंद करेंगे आप!

पुराने बीत रहे साल को विदा करने और नए साल का जश्न मनाने के लिए पार्टी करना तो बनता है। आप चाहे तो परिवार और दोस्तों के साथ किसी शानदार पार्टी का हिस्सा बन वहां म्यूजिक की धून पर थिरक सकते हैं या फिर कांकरिया और सात्विक फूड फेस्टिवल में गपशप के साथ लजीज व्यंजनों के चटखारे भी ले सकते हैं।

अगर आप इन सबसे दूर अकेले या यूं कहें अपने-आप के साथ कुछ पल शांत बैठकर बीत रहे साल की अच्छी बातों को याद करते हुए आने वाले साल की योजनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो उसकी जगह भी आपको आसानी से अहमदाबाद में मिल जाएगी।

ahmedabad-new year party

अब यह तय करना आपको है कि अहमदाबाद में आप कहां और किसके साथ पार्टी करना पसंद करेंगे...।

आइए जानते हैं, अहमदाबाद में नए साल पर कहां और कैसी होगी पार्टी -

जीरो म्यूजिक फेस्टिवल

सिर्फ अरुणाचल प्रदेश ही नहीं अहमदाबाद में भी होने वाला जीरो म्यूजिक फेस्टिवल बड़ा धमाकेदार होगा। नहीं समझे...अरे भई गुजरात के नामी DJ रंजन और DJ दर्श जब अपनी धुन छेड़ेंगे तब किसी के पैर कैसे नहीं थिरकेगा।

31 दिसंबर की रात को सिंधु भवन मार्ग पर कृष्णा फार्म, पीआरएल कॉलोनी, थलतेज में इस म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जहां तक पहुंचना बड़ा आसान है। बस, टैक्सी या फिर कैब द्वारा आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

फायर एन फ्लेम बैंक्वेट हॉल

नए साल का स्वागत शानदार तरीके से करने के लिए फायर एन फ्लेम बैंक्वेट हॉल से बेहतर और कोई जगह अहमदाबाद में हो ही नहीं सकती है। अगर आपको दोस्तों या फिर अपने भाई-बहनों के साथ पार्टी करना पसंद है तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। टिकट बुक करें और सीधे अल्फा वन मॉल के चौथे फ्लोर पर पहुंच जाएं। यह लेक वस्त्रपुर के ठीक विपरीत में मौजूद है। अहमदाबाद की सबसे शानदार न्यू ईयर पार्टी यहां होगी।

गीतांजलि पार्टी प्लॉट

डांस, म्यूजिक, खाना-पीना और न जाने क्या-क्या...नए साल की पार्टी में जो-जो होना चाहिए, वह सब कुछ आपको यहां मिलेगा। बीत रहे साल को विदा करने और नए साल का जश्न मनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आने के लिए भी आपको टिकट बुक करना पड़ेगा।

यह AUDA गार्डन के ठीक विपरीत में, सिन्धु भवन रोड, बोडकदेव में मौजूद है। इस जगह के आसपास भी आपको घूमने की कई जगहें मिल जाएंगी जैसे कांकरिया लेक (जहां इन दिनों एंट्री फ्री है), अदलज की बावड़ी, साबरमती रिवरफ्रंट आदि। यहां तक पहुंचने के लिए आपको अहमदाबाद में बस आसानी से मिल जाएगी।

लॉ गार्डन

ये तो हो गयी पार्टी लवर्स की बातें, लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें शॉपिंग करके खुशियां मिलती हैं, सामान खरीदते समय किया जाने वाला मोल-भाव उन्हें सुकून देता है। ऐसे लोगों के लिए बेस्ट जगह है अहमदाबाद का लॉ गार्डन मार्केट।

मजेदार बात यह है कि यह एक नाइट मार्केट है, इसलिए यहां के स्टॉल्स देर रात तक खुली मिलेंगी। लॉ गार्डन नाइट मार्केट से आपको बंधेज साड़ियों, चनिया-चोली, चनिया, गुजराती ड्रेस आदि के एक्सक्लूसिव कलेक्शन मिलेंगे। इसके साथ ही आपको इस मार्केट में सजावट के गुजराती हैंड क्राफ्ट के कई तरह के सामान भी मिल जाएंगे।

new year party ahmedabad

वस्त्रपुर लेक

इस लेक को अहमदाबाद का सबसे रोमांटिक लेक माना जाता है। यह एक मानवनिर्मित झील है, जहां अहमदाबाद की सबसे अच्छी नववर्ष पार्टियों में से एक आयोजित होती है। शहरी शोर-शराबे से दूर अहमदाबाद की इस झील के किनारे पर पार्टनर के साथ एकसाथ मिलकर नए साल का स्वागत करना बड़ा ही रोमांटिक अनुभव होगा।

वैसे अगर आप परिवार और बच्चों के साथ यहां जाना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। यहां बच्चों के लिए पार्क भी है, जहां बच्चों को मन लगा रहेगा। वस्त्रपुर लेक अल्फा वन मॉल के ठीक विपरीत में मौजूद है।

नगीना वडी

यह एक ऐसी जगह है जहां आप अकेले बैठकर अपने बीत चुके साल की सुनहरी यादों को संजोने के साथ ही आने वाले साल के लिए योजनाएं बना सकते हैं। कांकरिया लेक के पास ही नगीना वडी भी मौजूद है। यहां आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ शाम के धुंधलके का आनंद उठा सकते हैं।

भूख लगती है तो यहां मौजूद कई फूड स्टॉल्स पर जा सकते हैं, जहां गुजराती से लेकर कई तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। अगर एडवेंचर पसंद है तो स्पीड बोटिंग, जेट स्किइंग आदि भी कर सकते हैं। नगीना वडी कांकरिया लेकफ्रंट के गेट नंबर 6 के पास मौजूद है।

1920 म्यूजिक फेस्टिवल

नए साल का स्वागत नाचते गाते और 100 से भी ज्यादा कलाकारों के गानों को सुनते हुए करना चाहते हैं तो इस म्यूजिक फेस्टिवल में जाना तो बनता है। इस म्यूजिक फेस्टिवल का सबसे बड़ा नाम गुजरात के प्रसिद्ध DJ प्रियंका और DJ राजान हैं। दावा किया जा रहा है कि इस म्यूजिक फेस्टिवल में आने वाला हर व्यक्ति बिल्कुल किसी क्रेजी की तरह डांस और एंजॉय करेगा। अहमदाबाद में यह म्यूजिक फेस्टिवल शिवालिक बिजनेस सेंटर के ठीक विपरीत में, बोडकदेव, राजीव नगर में आयोजित होने वाला है।

साबरमती रिवरफ्रंट

शानदार व्यू और शांति, हरियाली, थीम पार्क के लिए साबरमती रिवरफ्रंट हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। अगर धूम-धड़ाके के साथ नहीं बल्कि शानदार नजारों के साथ नए साल का स्वागत शांति के साथ करना चाहते हैं तो साबरमती रिवरफ्रंट से ज्यादा अच्छी और कौन सी जगह हो सकती है। यहां पर कई तरह के वाटर एक्टिविटी भी होते हैं, जो पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खूब आकर्षित करता है। अहमदाबाद के प्रसिद्ध लाल दरवाजा के पास साबरमती रिवरफ्रंट का वॉकवे मौजूद है।

अब इनमें से कहां आप अपने नए साल का स्वागत करना पसंद करेंगे, यह सम्पूर्ण रूप से आपकी इच्छा होगी। लेकिन हमारी ओर से सभी अमदावादियों को नए साल 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+