Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद डिवीजन के इन 5 रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट खा सकेंगे ट्रेन में खाना, जानिए कौन-कौन से?

अहमदाबाद डिवीजन के इन 5 रेलवे स्टेशनों पर बिना टिकट खा सकेंगे ट्रेन में खाना, जानिए कौन-कौन से?

ट्रेन में बैठकर खाना खाने का अनुभव बड़ा मजेदार होता है। खासतौर पर यह अनुभव बच्चों को बड़ा पसंद आता है और अगर ट्रेन में बैठकर आपको पिज्ज़ा, बर्गर या पारंपरिक गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिल जाए, तो कहने ही क्या। अब जल्द ही अहमदाबाद डिवीजन के 5 स्टेशनों पर रेलवे यात्री बिना टिकट ही ट्रेन में खाना खाने का अनुभव कर सकेंगे।

इसके लिए न तो उन्हें टिकट चेकर पकड़ने वाला है और न ही उनपर कोई जुर्माना होगा। उन्हें चुकाना पड़ेगा तो बस अपने खाने का बिल।

ahmedabad rail coach restaurant

दरअसल, पश्चिम रेलवे (WR) ने अहमदाबाद डिवीजन के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्तरां खोलने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन रेस्तरां में रेलवे कोच के अंदर के साथ-साथ बाहर भी बैठने की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे के ऐसे कोच जो पुराने हो चुके हैं और जिनका अब इस्तेमाल नहीं किया जाता है, ऐसे कुछ कोच का इस्तेमाल कर अहमदाबाद डिवीजन के 5 स्टेशनों पर रेल कोच रेस्तरां बनाया जाएगा।

कौन से 5 स्टेशनों पर बनेंगे रेल कोच रेस्तरां?

  • साबरमती
  • अम्बली रोड स्टेशन, थलतेज
  • मेहसाणा
  • भुज
  • गांधीधाम
rail coach restaurant

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सभी रेल कोच रेस्तरां एसी होंगे ताकि तेज गर्मी में भी लोग यहां आराम से बैठकर अपना खाना एंजॉय कर सकें। सभी कोच को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जाएगा और जो व्यंजन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, उन्हें मेनू में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही ये रेस्तरां बच्चों को भी व्यस्त रखेंगे क्योंकि यहां अलग से चिल्ड्रेन एक्टिविटी ज़ोन होगा, ताकि बच्चे खेलते हुए अपना खाना एंजॉय कर सकें। मीडिया से बात करते हुए रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास का काम चल रहा है, इसलिए अभी इस लिस्ट में अहमदाबाद को शामिल नहीं किया गया है।

दिन के 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां

ahmedabad rail coach

आमतौर पर कोई भी रेस्तरां दिन में खुलता है तो शाम को या थोड़ी रात होने पर ही बंद हो जाता है। अगर रेस्तरां देर शाम को खुलता है, तो देर रात तक खुला रहता है। लेकिन पूरी रात खुला मिले, ऐसे रेस्तरां बहुत कम ही मिलते हैं। लेकिन यात्री ट्रेन से तो देर रात को भी उतरते हैं और कई बार देर रात की ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री स्टेशन पर आते भी रहते हैं।

इन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही सभी पांचों स्टेशनों पर रेल कोच रेस्तरां को दिन के 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन खुला रखने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही यहां Take Away की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि यात्री अपनी पसंद का खाना पैक करवा कर ले जा सकें।

बता दें, अब तक रेल कोच रेस्तरां दिल्ली, मुंबई, इंदौर, वाराणसी, भोपाल, हावड़ा आदि कई स्टेशनों पर खोले जा चुके हैं। थोड़ा देर से ही सही लेकिन अब अहमदाबाद डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर भी रेल कोच रेस्तरां में बिना टिकट अपना पसंदीदा व्यंजन खाने का मौका यात्रियों को मिलने वाला है।

More News

    Read more about: ahmedabad food railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+