Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का दूसरा एयरपोर्ट - बन रहा है मात्र 100 किमी के अंदर, जानिए कहां और कब तक बनकर होगा तैयार!

अहमदाबाद का दूसरा एयरपोर्ट - बन रहा है मात्र 100 किमी के अंदर, जानिए कहां और कब तक बनकर होगा तैयार!

अहमदाबाद में बन रहा है दूसरा एयरपोर्ट। अहमदाबाद से मात्र 100 किमी के अंदर ही दूसरे एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। अहमदाबाद का दूसरा एयरपोर्ट अभी प्रस्ताव के चरण में नहीं बल्कि एयरपोर्ट के लिए जमीन या जगह का चुनाव से लेकर इसके पहले चरण के निर्माण के लिए राशि भी आवंटित की जा चुकी है। टेंडर बुलाया जा चुका है और अगर मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को सच माने तो...

अहमदाबाद की ही एक कंपनी को इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल का निर्माण करने का टेंडर दिया जा चुका है। टर्मिनल इमारत के साथ-साथ इस एयरपोर्ट पर दूसरी अन्य जरूरतों का निर्माण व सभी निर्माण कार्यों को संपन्न करने का Deadline भी निर्धारित हो चुका है।

ahmedabad 2nd airport

इतनी देर से हम जिस एयरपोर्ट के बारे में बात कर रहे हैं, वह अहमदाबाद जिले के धोलेरा (Dholera) में बन रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIACL) है। अहमदाबाद शहर से महज 100 किमी के अंदर ही मौजूद होने की वजह से इस एयरपोर्ट को अहमदाबाद का दूसरा एयरपोर्ट ही करार दिया जा रहा है।

होगा ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट

Desh Gujarat की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट होगा। जिसका निर्माण धोलेरा स्पेशल इंवेस्टमेंट रिजन (DSIR) से 20 किमी की दूरी पर किया जा रहा है। बताया जाता है कि कई चरणों में इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

अहमदाबाद से महज 80 किमी की दूरी पर ही इस नये एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जहां से होकर घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के यात्री अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाएंगे। सिर्फ यात्री सेवाएं ही नहीं बल्कि इस एयरपोर्ट के निर्माण के बाद यह पूरे क्षेत्र का प्रमुख कार्गो हब बनेगा।

ahmedabad 2nd airport at dholera

पहले चरण का टेंडर सौंपा जा चुका है

मिली जानकारी के अनुसार इसी साल सितंबर में धोलेरा एयरपोर्ट के पहले चरण के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था और 10 अक्तूबर को टेंडर अहमदाबाद की ही एक कंपनी को सौंपा जा चुका है, जो धोलेरा एयरपोर्ट की बिल्डिंग समेत कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण करेगी। इन सभी कार्यों के लिए कंपनी को समय भी बांध दिया गया है।

टेंडर सौंपे जाने के 6 महीने के अंदर धोलेरा एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण संपन्न करना होगा। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि Deadline को मानते हुए कंपनी मार्च 2026 तक धोलेरा एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा कर लेगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार Deadline 6 महीने का नहीं बल्कि 18 महीने का है।

पहले चरण में क्या-क्या बनेगा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोलेरा एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए ₹3300 करोड़ आवंटित किया गया है। पहले चरण में एयरपोर्ट पर जिन चीजों का निर्माण करना निश्चित किया गया है, उनमें शामिल है -

  • एयरपोर्ट बिल्डिंग
  • एटीसी टावर
  • कार्गो कॉम्प्लेक्स
  • एन्वार्यनमेंटल सपोर्ट सर्विस (ESS)
dhalera airport details

बता दें, धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), गुजरात सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इंप्लिमेंटेशन ट्रस्ट संयुक्त रूप से कर रही है। संभावना जतायी जा रही है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अहमदाबाद के दूसरे यानी धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है।

शुरुआत में इस एयरपोर्ट पर वार्षिक यात्रियों की संख्या का लक्ष्य 3 लाख निर्धारित किया गया है जिसे अगले 20 सालों में 23 लाख तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इसी तरह शुरुआत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान धोलेरा एयरपोर्ट का कार्गो हैंडलिंग का लक्ष्य 20,000 टन निर्धारित किया गया है जिसे अगले 2 दशकों में 2,73,000 टन पर पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

More News

Read more about: ahmedabad airport travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+